वेस्ट इंडीज 'बी' की पारी
वेस्ट इंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुक्सान पर 162 रन बनाए। सरमार स्प्रिंगर ने 40 गेंदों में 62 रन बनाए, इसके अलावा उन्हें ब्रैंडन किंग का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 10 गेंदों में 25 रन बनाए। मोंट्रियल्स के लिए एक बार फिर नेपाल के युवा गेंदबाज संदीप लामिछाने ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 31 रन खर्च कर 3 विकेट झटके। इसके साथ ही कप्तान लसिथ मलिंगा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट झटका और तूफानी पारी खेलने वाले नरेन ने 4 ओवर में 25 रन खर्चे। नरेन के हाथों कोई सफलता नहीं लगी।