
Women's T20 World Cup 2024 Final: न्यूजीलैंड (New Zealand) की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स (Suzie Bates) रविवार ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ महिला टी-20 विश्व कप फाइनल (Women T20 World Cup 2024 Final) मुकाबले के लिए मैदान पर उतरने के साथ अपने खाते में एक और उपलब्धि हासिल कर ली।
दरअसल, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक कैप्ड वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) के सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
सूजी बेट्स ने 163 WODI में 40.55 की औसत से 5,718 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 168 रन है। उन्होंने 170 महिला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में में 4552 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 78 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 59 विकेट चटकाए हैं।
इसके अलावा महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बेट्स के नाम है। वह 4,500 रन का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र क्रिकेटर हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर भारत की हरमनप्रीत कौर हैं, जिनके नाम 3576 रन है।
1) सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 334 मैच
2) मिताली राज (भारत) - 333 मैच
3) एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया) - 322 मैच
4) हरमनप्रीत कौर (भारत) - 316 मैच
5) चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) -309 मैच
Published on:
20 Oct 2024 08:46 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
