25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 मैच में हुआ कुछ ऐसा, हैरान रह गए लोग, ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम

टूर्नामेंट के ग्रुप-सी मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मणिपुर के खिलाफ खेलते हुए एक पारी में सभी 11 खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई। इसके साथ ही दिल्ली पहली टीम बन गई जिसने टी-20 क्रिकेट में ऐसा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 29 Nov 2024, 5:20 PM IST

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आयुष बदोनी के नेतृत्व में दिल्ली ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, टूर्नामेंट के ग्रुप-सी मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मणिपुर के खिलाफ खेलते हुए एक पारी में सभी 11 खिलाड़ियों से गेंदबाजी कराई। इसके साथ ही दिल्ली पहली टीम बन गई जिसने टी-20 क्रिकेट में ऐसा किया है। इससे पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक 9 खिलाड़ियों द्वारा गेंदबाजी का रिकॉर्ड है, जिसे कई टीमों की ओर से साझा किया गया है।

यह भी पढ़ें:BCCI ने फिर बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किलें, IPL के इस नियम के चलते ECB ने इंग्लिश खिलाड़ियों के PSL खेलने पर लगाया बैन

टेस्ट क्रिकेट में तो ऐसा हो चुका है, लेकिन वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा अब तक नहीं हुआ है। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत और दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर समेत सभी 11 खिलाड़ियों से एक पारी में गेंदबाजी करा चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत के सभी 11 खिलाड़ियों ने 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी की थी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शुक्रवार को मणिपुर ने टॉस जीतकर दिल्ली के खिलाफ 8 विकेट पर 120 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 6 विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। दिल्ली ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीता था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप-सी में दिल्ली ने अब तक अपने चारों मुकाबले जीते हैं और 16 अंक के साथ तालाकि में शीर्ष पर काबिज है। इसके उलट, मणिपुर की टीम ने अब तक खेले गए अपने चारों मैच हारे हैं और ग्रुप-सी तालिका में 8वें नंबर पर है।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्ट्रेटेजी समझ से परे, नहीं खरीदा कप्तान! क्या अब टीम की कमान संभालेंगे विराट कोहली?

यश ढुल चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच

दिल्ली के जीत के हीरो यश ढुल रहे, जिन्होंने शानदार अर्द्धशतक (59 रन, 51 गेंद, 8 चौके और 1 छक्के) लगाया। उन्होंने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया और एक ओवर में 5 रन दिए। मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। उनके अलावा दिल्ली की ओर से कप्तान आयुष बदोनी ने 13, मयंक रावत ने 18, आर्यन राणा ने 13 रन बनाए।