11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 Blast के फाइनल मुक़ाबले ने दिलाई ‘लगान’ फिल्म की याद, जीता का जश्न माना रहे थे खिलाड़ी, तभी अंपायर ने दे दी नो बाल

T20 Blast 2022: लंकाशायर को आखिरी बॉल पर जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी। हैम्पशायर के गेंदबाज नाथन एलिस ने आखिरी गेंद पर रिचर्ड ग्लीशन को आउट कर दिया, जिसके बाद हैम्पशायर के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगे और मैदान पर आतिशबाजी शुरू हो गई, लेकिन अंपायर ने ऐन मौके पर गेंद को नो बॉल करार दिया।

2 min read
Google source verification
lagaan.jpg

T20 ब्लास्ट के फाइनल ने दिलाई लगान फिल्म की याद।

T20 Blast Final Lancashire vs Hampshire: इंग्लैंड में खेली जाने वाली टी20 ब्लास्ट लीग का फाइनल मुक़ाबला हैंपशायर और लंकाशायर के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया। इस मैच की आखिरी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ, जिससे भारतीय दर्शकों को आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' की याद आ गई। फिल्म की तरह इस मैच में भी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस मैच को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर इस आखिरी गेंद का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल लंकाशायर को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी। हैंपशायर के लिए आखिरी ओवर नेथन एलिस लेकर आए। एलिस की पहली गेंद पर टॉम हर्ले ने एक रन रन, दूसरी गेंद पर लुक वुड ने 2 रन बनाए, वहीं तीसरी में फिर एक रन आया।

यह भी पढ़ें : अपने पूरे करियर में जो महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर पाये, वो कर दिखाया ऋषभ पंत ने


अब लंकाशायर को जीत के लिए 3 गेंद पर 7 रन चाहिए थे। लेकिन तभी एलिस ने बेहतरीन स्लो गेंद डाली। हर्ले ने उसे मारने की कोशिश की लेकिन वे बीट हो गए और उन्होंने रन के लिए दौड़ लाग दी। जिसके चलते लुक वुड रनआउट हो गए। अब लंकाशायर को जीत के लिए 2 गेंद पर 7 रन चाहिए थे। क्रीज़ पर रिचर्ड ग्लीसन आए। ग्लीसन ने इस गेंद पर 2 रन लिए। अब जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रनों की जरूरत थी।

एलिस ने ग्लीसन को शानदार योर्कर डाली। ग्लीसन ने आगे आकार बल्ला स्विंग किया लेकिन गेंद सीधा स्टम पर लगी और हैंपशायर के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगे। पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। आतिशबाज़ी शुरू हो गई। ड्रेससिंग रूम से खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भागता हुआ मैदान में आ गया और सभी खिलाड़ी गले लगाकर जश्न मनाने लगे।

लेकिन तभी कैमरा अंपायर की तरफ गया और उन्होंने नो बॉल का इशारा किया। जश्न अचानक थम गया और खिलाड़ी वापस अपनी जगह पर वापस लौट गए। नो बॉल होने के चलते लंकाशायर को एक गेंद खेलने को मिला।

यह भी पढ़ें : पांड्या-पंत ने की ऐतिहासिक पार्टनरशिप, धोनी और रैना के बाद ऐसा करने वाली तीसरी जोड़ी


इस गेंद पर बोल्ड होने के बावजूद ग्लीसन ने दो रन ले लिए थे। अब टीम को जीतने के लिए 1 गेंद पर 2 रनों की जरूरत थी। लेकिन इस गेंद को ग्लीसन मिल कर गए और एक ही रन दौड़ पाये। हैम्पशायर ने एक रन से रोमांचक फाइनल जीत लिया।

मैच की बात करें तो हैम्पशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। बेन मैकडरमोट ने 36 गेंदों पर 62 रनों का योगदान दिया, जिसमें चार चौके एवं इतने ही छक्के शामिल थे. वहीं रॉस व्हाइटली ने 22 और क्रिस वुड ने 20 रनों की पारी खेली। लंकाशायर की ओर से मैथ्यू पार्किंसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए।

जवाब में लंकाशायर की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी। स्टीवन क्रॉफ्ट ने 36 और ल्यूक वेल्स ने 27 रनों का योगदान दिया। हैम्पशायर की ओर से जेम्स फुलर और लियाम डाउसन ने दो-दो सफलताएं प्राप्त कीं। इसके अलावा मेसन क्रेन और क्रिस वुड ने एक-एक विकेट चटकाए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग