
T20 WC
16 अक्टूबर से अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो गई है और अब टीम की नजरें इस टूर्नामेंट पर होंगी। चोटिल खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की टेंशन जरूर बढ़ा दी है। खैर वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम दो वॉर्मअप मैच खेलेगी। ICC ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इस महीने भारत को अभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो वॉर्मअप मैच खेलने को मिलेंगे। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया का मुकाबला होगा। इन दोनों मैचों में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का लगभग पता चल जाएगा। रोहित शर्मा इस दौरान कड़े फैसले भी ले सकते हैं।
भारत खेलेगा 2 मुकाबले
सभी वॉर्मअप मुकाबले 10 से 19 अक्टूबर तक खेले जाएंगे और ये मेलबर्न, ब्रिस्बेन में खेले जाएंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा ले रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम अपने दो मैच आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारत का पहला वॉर्मअप मैच 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। इसके बाद दूसरा मैच न्यूजीलैंड से 19 अक्टूबर को होगा। टीम इंडिया के ये दोनों मुकाबले ब्रिसबेन में खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें- चोटिल खिलाड़ियों के दम पर भारत कैसे जीतेगा वर्ल्ड कप
T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के मुकाबले
1) 20 सितंबर- ऑस्ट्रेलिया
2) 23 सितंबर- ऑस्ट्रेलिया
3) 25 सितंबर- ऑस्ट्रेलिया
4) 28 सितंबर- साउथ अफ्रीका
5) 2 अक्टूबर- साउथ अफ्रीका
6) 4 अक्टूबर- साउथ अफ्रीका
7) 17 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया
8) 19 अक्टूबर- न्यूजीलैंड
यह भी पढ़ें- एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान की हार पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर का विवादित बयान
Published on:
08 Sept 2022 06:14 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
