3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोटिल खिलाड़ियों के दम पर भारत कैसे जीतेगा वर्ल्ड कप, इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई रोहित शर्मा की टेंशन

एशिया कप से टीम इंडिया बाहर हो गई है। कुछ चोटिल खिलाड़ियों की वजह से आगे बहुत दिक्कत सामने आने वाली है। अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत होगी। ऐसे में अगर ये खिलाड़ी टीम के साथ नहीं रहेंगे तो रोहित शर्मा की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
2 min read
Google source verification
t20 world cup

t20 world cup

एशिया कप 2022 से टीम इंडिया बाहर हो गई है। सुपर-4 स्टेज में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा। अब टीम इंडिया की नजरें अगले महीने शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप होंगी। एशिया कप में बंटाधार हो गया और इस टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड से भी बाहर होना तय है। रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट को इस बारे में सोचना होगा। खासतौर पर इस समय भारत की गेंदबाजी बहुत ही कमजोर है। कुछ खिलाड़ी इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं। रोहित शर्मा को इन खिलाड़ियों की वजह से टेंशन हो रही है। अगर ये खिलाड़ी फिट नहीं हुए तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप में मुसीबत हो जाएगी। रोहित शर्मा की टेंशन फिलहाल इन तीन खिलाड़ियों ने बढ़ाई है।

1) जसप्रीत बुमराह

एशिया कप के लिए जब टीम का चयन हुआ तब अचानक ऐलान किया गया कि बुमराह इंजर्ड है और वो इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। 15 सितंबर से पहले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन किया जाना है। बुमराह इस समय पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाा और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी शायद बुमराह नहीं खेलेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप तो वो फिट होंगे या नहीं इस पर संशय अभी चल रहा है। अगर उनका चयन टी-20 वर्ल्ड कप के लिए किया जाएगा तो उम्मीद होगी कि वो ठीक हो जाएंगे। अगर वो टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं रहेंगे तो फिर से नुकसान होगा।



2) हर्षल पटेल


एशिया कप शुरू होने से पहले ही पटेल पसली में लगी चोट के कारण बाहर हो गए थे। इस समय पटेल NCA में मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो फिर टीम इंंडिया के लिए अच्छी बात होगी। इससे उनकी फिटनेस का पता भी चल जाएगा और वो टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे। टी20 में अभी तक पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी स्लोअर बॉल और यॉर्कर के लिए पटेल जाने जाते हैं।



3) रवींद्र जडेजा


एशिया कप के बीच में ही जडेजा इंजरी की वजह से बाहर हो गए। उनके दाएं घुटने में चोट लग गई थी। उनकी सर्जरी भी हो गई है। जडेजा का बाहर होना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा झटका रहा। जडेजा इस समय गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दम दिखा रहे थे। जडेजा अगर टी-20 वर्ल्ड कप तक सही हो गए तो फिर ये टीम इंडिया के लिए अच्छा होगा। टीम संतुलित हो जाएगी और मध्यक्रम को मजबूती मिल जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग