2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 दिन बाद T20 World Cup के लिए भारतीय टीम का होगा ऐलान, इन खिलाड़ियों की जगह हुई पक्की!

अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होगा। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। 15 सितंबर तक टीम इंडिया का चयन कर दिया जाएगा। अब भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी ये सबसे बड़ा सवाल है। कुछ नामों के बारे में जरूर विचार भी किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 1 Sep 2022, 6:18 PM IST

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022

एशिया कप इस समय चल रहा है और इसके बाद टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया के साथ भी मुकाबला होंगे। 15 सितंबर तक टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन भी कर दिया जाएगा। ICC ने ये बात पहले ही कह दी थी कि 15 सितंबर से पहले-पहले सभी देशों को अपनी टीम के बारे में बताना होगा। इस लिहाज से देखा जाए तो भारतीय टीम का ऐलान भी 15 सितंबर तक हो जाएगा। कहा तो ये जा रहा है कि जो टीम एशिया कप में खेल रही है उसे ही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। खैर सभी के दिमाग में अब एक ही सवाल चल रहा है कि इस 15 सदस्यीय टीम में कौन खिलाड़ी होंगे। कुछ खिलाड़ियों के नाम तो सभी को पता होंगे लेकिन कुछ चौंकाने वाले नाम भी नजर आ सकते हैं।

आवेश खान हो सकते हैं बाहर

कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलेगा। टीम में लगभग 12 खिलाड़ियों का चयन पक्का है। कुछ खिलाड़ियों के सलेक्शन के लिए ही मंथन किया जाएगा। आवेश खान, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के नाम पर भी चर्चा जरूर होगी। आवेश खान को बाहर किया जा सकता है। उनका प्रदर्शन कुछ खास अभी तक नहीं रहा है

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अर्शदीप सिंह, दीपक हुडा।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की तरफ से पहले 25 टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले 3 खिलाड़ी



16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरूआत होगी और 13 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। इस बार 16 टीमें हिस्सा ले रही है। भारत ग्रुप दो में रहेगा। भारत के अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका रहेंगे।

भारत के मुकाबले

भारत और पाकिस्तान, 23 अक्टूबर (मेलबर्न)

भारत और ग्रुप ए रनरअप, 27 अक्टूबर (सिडनी)

भारत और साउथ अफ्रीका- 30 अक्टूबर (पर्थ)

भारत और बांग्लादेश- 2 नवंबर (एडिलेड)

भारत और ग्रुप बी विनर- 6 नवंबर (मेलबर्न)

यह भी पढ़ें- T20 के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी