
T20 World Cup 2024 Teams:टी20 वर्ल्ड कप 2024 का ग्रुप स्टेज अब 40 मुकाबलों के साथ पूरा हो चुका है। अब सुपर-8 राउंड के मुकाबले 19 जून से शुरू होंगे। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी टीमों ने जहां निराश किया है तो वहीं यूएसए और अफगानिस्तान ने सुपर-8 में जगह बनाकर सबको चौंका दिया है। अब सुपर-8 के दो ग्रुप में चार-चार टीमों को बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप पर रहने वाली दो-दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश है तो ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका है।
ग्रुप ए की बात करें तो इस ग्रुप में भारत और यूएसए ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि पाकिस्तान के साथ कनाडा और आयरलैंड की टीमें टूनार्मेंट से बाहर हो गई हैं।
वहीं, ग्रुप बी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के साथ गतविजेता इंग्लैंड ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है। शानदार प्रदर्शन करने वाली स्कॉटलैंड सिर्फ एक मैच हारकर भी बाहर हो गई है। इस ग्रुप बाहर होने वाली अन्य दो टीम नामीबिया और ओमान हैं।
अब बात करते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सी ग्रुप की, जिसमें अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी जैसी टीमें थीं। इस ग्रुप में अफगानिस्तान और विंडीज ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया। जबकि न्यूजीलैंड के साथ युगांडा और पापुआ न्यू गिनी टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
अंत में देखते हैं ग्रुप डी की स्थिति कैसी है? इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका के साथ बांग्लादेश ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि श्रीलंका जैसी बड़ी टीम के साथ नेपाल और नीदरलैंड भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई है।
Published on:
18 Jun 2024 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
