29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 16 सितंबर को हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान, जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल पर होंगी नजरें

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन अभी नहीं हुआ है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार 16 सितंबर को टीम का ऐलान किया जा सकता है। अब सभी की नजरें इस समय जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के ऊपर टिकी है। इस समय दोनों इंजरी के चलते बाहर चल रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 9 Sep 2022, 8:21 PM IST

T20 World Cup

T20 World Cup

T20 World Cup 2022 के लिए देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ICC ने अपने बयान में कहा था कि 15 सितंबर से पहले सभी को अपनी टीमों का ऐलान करना है। भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो चुकी है। अब भारतीय टीम का चयन टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कब होगा ये देखने वाली बात है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार 16 सितंबर को टीम का चयन किया जा सकता है। भारत को इस महीने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सीरीज खेलनी है। इसके लिए भी टीम का चयन किया जाएगा। रवींद्र जडेजा टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है। अब इस बात की पुष्टि BCCI ने भी कर दी है। सभी की नजरें जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के ऊपर टिकी है। दोनों का फिटनेस टेस्ट होना है और इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा।

इस हफ्ते होगा फिटनेस टेस्ट

भारतीय टीम की गेंदबाजी बहुत ही कमजोर नजर आ रही है। गेंदबाजों की कमी के कारण ही एशिया कप से टीम बाहर हुई। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थे। सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट इस समय दोनों की फिटनेस को लेकर चिंता में है। ये दोनों खिलाड़ी इस समय NCA में मौजूद है। फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों गेंदबाजों के ऊपर फैसला लिया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों की रिपोर्ट आने के बाद ही टीम का ऐलान किया जाएगा। अभी बोर्ड इस चीज का इंतजार कर रहा है। इस हफ्ते दोनों खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट होगा और इसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर ये दोनों फिटनेस टेस्ट में फेल होते हैं तो भी टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

यह भी पढ़ें- भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 खिलाड़ी



16 सितंबर को होगी बैठक

जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल का अभी भी क्लियर नहीं हुआ है कि वो वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं। मैनेजमेंट अभी भी चिंता है। इसका मतलब ये भी है कि दोनों वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकते हैं। शायद इस वजह से ही इतना टाइम लिया जा रहा है। 16 सितंबर तक ICC के पास पूरी रिपोर्ट सभी टीमों की चली जाएगी।


BCCI से मिली जानकारी के अनुसार चयन समीति की बैठक 16 सितंबर को ही होगी और वहीं अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सवाल ये भी खड़ा होता है कि ये दोनों ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीकी सीरीज में खेलेंगे या नहीं। अगर दोनों का चयन वहां के लिए नहीं होता है तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप में भी ये नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे ने दोहरा शतक जड़ मचाया धमाल