5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 वर्ल्डकप 2022 के लिए ICC ने प्राइज मनी का किया ऐलान, चैंपियन टीम पर बरसेंगे करोड़ों रुपए

ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। इस बार चैंपियन बनने वाली टीम मालामाल होगी और रनर अप टीम पर भी करोड़ो रूपए बरसेंगे। इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को भी धनराशि दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
T20 वर्ल्डकप 2022

T20 वर्ल्डकप 2022

टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होगा। पूरी तैयारी इस टूर्नामेंट के लिए हो गई है। सभी देशों ने अपनी टीमों का चयन कर दिया है। 16 अक्टूबर से इस महाकुंभ की शुरूआत होगी। ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इस बार कुल 16 टीमें भाग ले रही है। फर्स्ट राउंड के मुकाबले 16 अक्टूबर से शुरू होंगे जबकि सुपर 12 के मैच 22 अक्टूबर से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न में होगा। आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी का ऐलान भी कर दिया है। चैंपियन बनने वाली टीम को इस बार करोड़ों रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा रनरअप और सेमीफाइनल में रहने वाली टीमों पर भी जमकर पैसों की बरसात होगी।

ICC का ऐलान

ICC टी-20 वर्ल्डकप 2022 जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 13 करोड़ रूपए मिलेंगे। वहीं फाइनल हारने वाली टीम को 800,000 डॉलर (करीब 6 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल में रहने वाली टीमों को 3.26 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। सुपर-12 में जीतने वाली टीमों को 32 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। सुपर-12 से बाहर होने वाली टीम को 57 लाख रुपए मिलेंगे। पहले राउंड में जीतने वाली टीम को 32 लाख रुपए दिए जाएंगे। पहले राउंड में बाहर होने वाली टीम को भी 32 लाख ही मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय टीम को सतर्क रहने की दी धमकी



ICC वर्ल्ड कप में 16 टीमें लेंगी हिस्सा


कुल 16 टीमें इस बार वर्ल्ड कप में नजर आएंगी। 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक क्वालीफायर मैच खेले जाएंगे। क्वालीफायर में नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हिस्सा लेंगी। इसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर -12 के मुकाबले शुरू होंगे। टॉप-8 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका हैं।

वर्ल्डकप में किसको मिलेगी कितनी राशि (भारतीय रुपयानुसार)

1- विजेता: करीब 13 करोड़ रुपए

2- रनर्स अप: 6.52 करोड़ रुपए

3- सेमीफाइनल: 3.26 करोड़ रुपए

4- सुपर-12 में जीत: 32 लाख रुपए

5- सुपर-12 से बाहर होने वाली टीम: 57 लाख रुपए

6- पहले राउंड में जीत: 32 लाख रुपए

7- पहले राउंड से बाहर होने टीम- 32 लाख रुपए

यह भी पढ़ें- बुमराह की जगह T20 में शामिल किए गए मोहम्मद सिराज की 3 खास चीजें जिससे टीम इंडिया को होगा फायदा