19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 बड़े नुकसान जो रवींद्र जडेजा के T20 World Cup से बाहर होने के बाद भारतीय टीम को होंगे

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अब टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए है। टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका है। अब सवाल ये खड़ा होता है कि टीम में उनकी जगह कौन पूरी करेगा। उनके नहीं होने से टीम को जरूर कुछ नुकसान होंगे।

2 min read
Google source verification
T20 World Cup

T20 World Cup

एशिया कप के बीच में ये खबर सामने आई थी कि इंजरी की वजह से रवींद्र जडेजा बाहर हो गए है। उनकी दाएं घुटने की इंजरी काफी गंभीर थी। तुरंत उनकी सर्जरी भी हो गई। अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप भी होगा। BCCI ने इस बात की पुष्टि कर दी है वो टी-20 वर्ल्ड कप में मौजूद नहीं रहेंगे। ये टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका है। जडेजा ने एशिया कप के शुरूआती दो मैच खेले थे। उस समय टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन शानदार लग रही थी लेकिन इसके बाद गड़बड़ हो गया। जडेजा इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे थे। रोहित शर्मा और मैनेजमेंट को अब उनकी कमी जरूर खलेगी। खैर रवींद्र जडेजा के बाहर होने से टीम इंडिया को कुछ बड़े नुकसान भी होंगे।

1) गेंदबाजी

एशिया कप में गेंदबाजी कमजोर होने के कारण ही टीम इंडिया को सुपर-4 में हार का सामना करना पड़ा था। रवींद्र जडेजा होते तो फिर वो चार ओवर कराते और विकेट भी लेते। पिछले कुछ समय से वो गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में जौहर दिखा रहे हैं। उनकी जगह शायद टी-20 वर्ल्ड टीम में अक्षर पटेल को चुना जाएगा लेकिन वो जडेजा की कमी पूरी नहीं कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से जडेजा ने बल्लेबाजी में भी बहुत सुधार किया है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 35 रन बनाए थे और इस वजह से ही टीम इंडिया को जीत मिली थी। इस विभाग में रोहित शर्मा को सोचना पड़ेगा, वरना टी20 वर्ल्ड कप भी हाथ से निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के केएल राहुल



2) किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी और फील्डिंग

मौजूदा भारतीय टीम के सबसे अच्छे फील्डर जडेजा माने जाते हैं। वो मैदान पर अपनी फील्डिंग से ही कम से कम 20 रन बचा देते हैं। ये कमी भारतीय टीम को जरूर खलेगी। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी वो किसी भी क्रम पर आ सकते थे। पाकिस्तान के खिलाफ नंबर-4 पर उन्हें भेजा गया था। संकट के समय वो अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में इस चीज को लेकर दिक्कत होगी। इस समय भारतीय टीम में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो दूसरी पोजिशन में आकर बल्लेबाजी कर सके। रवींद्र जडेजा ये काम अच्छे से कर सकते थे।

यह भी पढ़ें- एशिया कप 2022 के 3 फ्लॉप खिलाड़ी जिन्हें रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप में नहीं देंगे जगह

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग