
asia cup 2022
भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो गई है। एशिया कप का फाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम को सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब टी-20 वर्ल्ड कप पर सभी की नजरें टिकी है। जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो जाएगा। एशिया कप में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। रोहित शर्मा ने इनके ऊपर बहुत भरोसा जताया लेकिन सफलता नहीं मिली। अब ऐसा लग रहा है कि रोहित शर्मा इन खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप में भी जगह नहीं देंगे। आइए आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो एशिया कप में फ्लॉप रहे।
1) ऋषभ पंत
पंत ने वनडे और टेस्ट में कुछ शानदार पारियां खेली है लेकिन टी-20 में वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए है। रोहित शर्मा फिर भी उनके ऊपर भरोसा जता रहे हैं। एशिया कप के बड़े मुकाबलों में दिनेश कार्तिक को बाहर बिठाकर पंत को मौका दिया गया था लेकिन वो फ्लॉप रहे। जब टीम को रनों की जरूरत थी तब पंत आउट होकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान के खिलाफ पंत 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी वो 17 ही रन बना पाए। अफगानिस्तान के खिलाफ 20 रन बनाकर वो नाबाद रहे। अब इन आंकड़ों को देखकर आप भी सवाल करेंगे कि पंत को क्यों प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा रही है।
2) आवेश खान
आवेश ने जितना निराश किया है शायद इतना किसी ने नहीं किया। एशिया कप से पहले भी हुई सीरीज में आवेश खान गेंदबाजी में फ्लॉप रहे। एशिया कप में भी हांगकांग जैसी कमजोर टीम के खिलाफ 50 से ज्यादा रन आवेश खान ने लुटा दिए। आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में खिलाने को लेकर रोहित शर्मा के ऊपर भी सवाल खड़े हो रहे थे। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 2 ओवर में 19 रन दिए। इसके बाद हांगकांग के खिलाफ 53 रन दे दिए। उनकी लाइन लेंथ बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा लग रहा है कि अब रोहित शर्मा आगे उन्हें मौका नहीं देंगे।
3) युजवेंद्र चहल
UAE में एशिया कप था और उम्मीद की जा रही था कि चहल वहां पर विकेट चटकाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।चहल को हर मैच में मौका दिया गया लेकिन वो सफल नहीं हुए। रवि बिश्नोई को एक मैच खिलाया गया और उनकी गेंदबाजी अच्छी रही। इसके बाद उन्हें मौका नहीं दिया गया। चहल ने एशिया कप में 4 मैच खेले और उनकी इकॉनमी 7.93 की रही। सिर्फ चार ही विकेट वो ले पाए। अब चहल की जगह भी खतरे में लग रही है। पिछले कुछ समय से खास गेंदबाजी वो नहीं कर पाए है।
यह भी पढ़ें- PAK vs SL, Super Four, Asia Cup 2022: श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
Published on:
10 Sep 2022, 1:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.