
Asia Cup 2022
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ये एक मिनी फाइनल मैच था। पाकिस्तान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस बार भी फेल रही। इस बार मोहम्मद रिजवान भी नहीं चल पाए। बाबर आजम फिर से फेल हुए। एशिया कप में उनका खराब प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान ने गेंदबाजी इस बार जबरदस्त की। हालांकि श्रीलंका के गेंदबाजों का भी इस बार जलवा देखने को मिला। गेंदबाजों ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने ही नहीं दिया। खैर इन दोनों टीमों के बीच 11 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।
पाकिस्तान के बल्लेबाज रहे फेल
ऐसा लगा कि इस बार पाकिस्तान बड़ा स्कोर बनाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पाकिस्तान की शुरुआत ही खराब रही थी। मोहम्मद रिजवान 14 गेंदों में 14 रन और कप्तान बाबर आजम 29 गेंदों में 30 रन रन बनाकर आउट हुए। फखर जमान का खराब फॉर्म भी जारी रहा और वो 18 गेंदों में 13 रन रन बनाकर आउट हुए। इफ्तिखार अहमद भी 17 गेंदों में 13 रन बनाकर चलते बने और खुशदिल शाह भी 4 रन बनाकर आउट हुए।
आसिफ अली और हसन अली तो इस बार खाता भी नहीं खोल पाए थे। एक बार ऐसा लगा कि 100 से नीचे के स्कोर में पाकिस्तान आउट हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मोहम्मद नवाज ने 18 गेंदों में 26 रन की पारी खेल पाकिस्तान को 120 के पार पहुंचाया। श्रीलंका के स्पिनर्स ने इस बार जबरदस्त काम किया। वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। महेश तीक्ष्णा ने भी दो विकेट लिए और धनंजय डी सिल्वा को एक विकेट मिला। इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए।
यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 16 सितंबर को हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान
श्रीलंका के बल्लेबाजों का संघर्ष
छोटे से लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की शुरूआत भी कुछ खास नहीं रही। कुशल मेंडिस और दनुष्का गुणातिलाका शून्य रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद धनंजया डी सिल्वा भी 9 रन पर आउट हो गए। पाथुम निसांका और भानुका राजपक्षा ने इसके बाद टीम को संभाला। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी देखने को मिली लेकिन राजपक्षे गलत शॉट खेलकर 24 रन बनाकर आउट हो गए।
अंत में ये मैच रोमांचक हुआ। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छी गेंद डाली। श्रीलंका के लिए अच्छी बात ये थी कि पाथुम निसांका क्रीज पर टिके हुए थे। दूसरी तरफ कप्तान दासुन शनाका ने भी खूंटा गाड़ा हुआ था। शनाका ने भी तेजतर्रार 21 रन बनाए। इसके बाद वानिंदु हसरंगा क्रीज पर आए। पाथुम निसांका और हसरंगा ने अंत में श्रीलंका को जीत दिला दी। पाथुम निसांका अंत में 55 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के केएल राहुल
Published on:
9 Sep 2022, 10:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.