4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के ये 2 विस्‍फोटक बल्‍लेबाज अब गेंदबाजी में आजमाएंगे हाथ, कोच ने बनाया खास प्लान

Team India : वेस्‍टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले दो बल्लेबाज जल्द ही गेंदबाजी में भी हाथ आजमाते नजर आ सकते हैं। ये दोनों कोई और नहीं, बल्कि यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा हैं। अगर ये दोनों अगले मैचों में गेंदबाजी करते दिखे तो चौंकिएगा नहीं।

2 min read
Google source verification
team-india.jpg

भारत के ये 2 विस्‍फोटक बल्‍लेबाज अब गेंदबाजी में आजमाएंगे हाथ, कोच ने बनाया खास प्लान।

Team India : वेस्‍टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया को दो ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज मिले हैं, जो अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से धमाल मचा रहे हैं। आगे चलकर ये दोनों टीम इंडिया के बड़े स्टार साबित हो सकते हैं। फिलहाल ये दोनों बल्‍ले से गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं, लेकिन अब भारतीय टीम मैनेजमेंट इनसे गेंदबाजी कराने की प्लानिंग कर रहा है। ये दोनों कोई और नहीं, बल्कि यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा हैं। अगर ये दोनों अगले मैचों में गेंदबाजी करते दिखे तो चौंकिएगा नहीं, क्योंकि भारत के गेंदबाजी कोच कुछ इस तरह की ही प्लानिंग कर रहे हैं।


दरअसल, भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का दावा है कि आगामी मुकाबलों में तिलक वर्मा और यशस्वी जयसवाल गेंदबाजी करते दिख सकते हैं। इन दोनों की बल्लेबाजी से तो सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं, लेकिन ये दोनों गेंदबाजी भी कर सकते हैं। इसलिए टीम मैनेजमेंट अब इन दोनों को बल्लेबाजी तक ही सीमित नहीं रखना चाहता है।

'कम से कम एक ओवर गेंदबाजी कराई जाएगी'

म्हाम्ब्रे ने चौथे टी20 की प्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब आपके पास गेंदबाजी करने वाले बल्लेबाज हों तो ये अच्छा है। उन्होंने कहा कि तिलक और यशस्वी को मैं अंडर-19 के दिनों से गेंदबाजी करते देख रहा हूं। इन दोनों के पास अच्छा गेंदबाज बनने की क्षमता है। जल्द ही हम दोनों को गेंदबाजी करते भी देखेंगे। फिलहाल हम इस पर काम कर रहे हैं। जल्द ही इनसे कम से कम एक ओवर की गेंदबाजी कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली को लेकर फैलाई जा रही बड़ी अफवाह, क्रिकेटर ने खुद किया ये खुलासा

तिलक और यशस्वी का गेंदबाजी प्रदर्शन

बता दें कि तिलक वर्मा ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं और उन्होंने 9 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में तीन तो 25 लिस्ट-ए मैचों में 8 विकेट लिए हैं। जबकि यशस्वी जायसवाल लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 32 लिस्ट-ए मैच में 7 विकेट अपने नाम किए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों बल्ले के साथ गेंद से कैसा प्रदर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी टीम को वर्ल्ड कप में नहीं मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट, भारत सरकार ने किया साफ

Story Loader