दरअसल, विराट कोहली ने एक ट्वीट करते हुए अपनी सोशल मीडिया से होने वाली कमाई की खबरों को निराधार बताया है। कोहली ने कहा है कि उनकी कमाई को लेकर जो खबरें इधर-उधर फैली हैं, वो सभी झूठ हैं। उन्होंने बताया कि मैं उन सबके लिए आभारी और ऋणी हूँ, जो मुझे जीवन में मिला है और सोशल मीडिया से मेरी कमाई को लेकर जो खबरें चल रही हैं, उनमें सच नहीं हैं।
कोहली के इंस्टा पर भारत में सर्वाधिक फॉलोअर्स
विराट कोहली के ट्वीट के बाद अब ये साफ हो चुका है कि वह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के लिए 14 करोड़ रुपये नहीं लेते हैं। कोहली ने खुद इस मामले में खुलासा कर दिया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर विराट कोहली भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। इंस्टाग्राम पर 256 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
यह भी पढ़ें : भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें बिलकुल मुफ्त