9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MI के 4 तो DC और RR के 3-3 खिलाड़ियों को T20 World Cup 2024 का मिला टिकट, इन 4 टीमों से एक भी खिलाड़ी नहीं

ICC Men's T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान हो गया है, जिसमें आईपीएल की 4 फ्रेंचाइजी के एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai Indian Players For T20 World Cup 2024

Team India Squad For T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में 2 जून से होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया। बोर्ड ने टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की, जो इस आईसीसी इवेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनकर्ताओं ने टीम चुनने से पहले कहा था कि आईपीएल के प्रदर्शन को ध्यान में नहीं रखा जाएगा लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी टीम में शामिल हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर टिकट हासिल किया है।

आईपीएल में भाग ले रहीं 10 टीमों में से सिर्फ 6 टीमों के खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। इसमें सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ीं मुंबई इंडियंस के शामिल हैं। 3 खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के हैं तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के 2-2 खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2024 की टिकट मिली है। पंजाब किंग्स के सिर्फ एक खिलाड़ी को टीम में चुना गया है। इसके अलावा गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के एक भी खिलाड़ी को वर्ल्ड कप का टिकट नहीं मिला है।

टीम इंडिया के खिलाड़ी और उनकी IPL फ्रेंचाइजी

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)
सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस)
हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस)
जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)

संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)
यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)
युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स)

अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स)
कुलदीप यादव (दिल्ली कैपिटल्स)
ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स)

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
मोहम्मद सिराज (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

शिवम दुबे (चेन्नई सुपर किंग्स)
रवींद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स)

अर्शदीप सिंह (पंजाब किंग्स)

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टूट गया इन 5 खिलाड़ियों का सपना