Team India: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही। इस सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी, वहीं दूसरे मैच में पलटवार करते हुए मेहमान टीम ने मेजबानों पर 336 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे मुकाबले को 22 रन से जीतकर बढ़त कायम की थी, जबकि दोनों टीमों के बीच खेला गया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है। ऐसे में भारत ने ओवल में इंग्लैंड को 6 रन से शिकस्त देकर सीरीज 2-2 से बराबर की।