
टीम इंडिया (फोटो- IANS)
IND vs ZIM Super 8 T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 8 के अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया है। संजू सैमसन और अक्षर पटेल की टीम में वापसी हो गई है, तो सुंदर और रिंकू सिंह को बाहर किया गया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस टूर्नामेंट में अब तक भारतीय ओपनिंग जोड़ी चली नहीं है। अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी 25 रन की हुई है। ये मुकाबला टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बचाए रखने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यही वजह है कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव किया गया है।
टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने सिकंदर रज़ा के फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना ही चाहते थे। टीम पूरी तरह तैयार है और ड्रेसिंग रूम का माहौल भी काफी रिलैक्स और सकारात्मक है। सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि टीम इस मुकाबले में उसी अंदाज़ में खेलेगी, जैसा वह पूरे साल खेलती आई है- बेधड़क और बेखौफ। उन्होंने बताया कि प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। अक्षर पटेल और संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह को इस मैच में बाहर रखा गया है।
आपको बता दें कि टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है, क्योंकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। अगर टीम इंडिया जिंबॉब्वे के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तभी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उसकी उम्मीदें बरकरार रहेंगी। सुपर-8 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा था। जहां साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को मात दी थी, वहीं वेस्टइंडीज ने जिंबॉब्वे को 107 रनों से करारी शिकस्त दी थी। फिलहाल दोनों टीमें ग्रुप 1 में आखिरी दो पायदानों पर मौजूद हैं।
तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़रबानी और रिचर्ड एनगारवा।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
Updated on:
26 Feb 2026 07:06 pm
Published on:
26 Feb 2026 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
