5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2015 वर्ल्ड कप के ये खिलाड़ी नहीं नजर आएंगे इस बार, किसी की फॉर्म तो किसी की चोट है वजह

2015 वर्ल्ड कप के 8 खिलाड़ी इस बार वर्ल्ड कप में नहीं नजर आएंगे अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे और सुरेश रैना इसमें प्रमुख नाम हैं 2019 वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है
3 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Apr 27, 2019

Indian Team 2015 World Cup

Indian Team 2015 World Cup

नई दिल्ली। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है। विश्व कप जाने वाली भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। 2015 विश्व कप के मुकाबले टीम एकदम नई है। पिछले वर्ल्ड कप में जो टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गई थी, उसमें से 6-7 खिलाड़ी ही इस बार विश्व कप टीम में चुने गए हैं। बाकि सभी खिलाड़ी नए हैं।

2015 वर्ल्ड कप के 8 खिलाड़ी इस बार विश्व में नहीं आएंगे नजर

वहीं 8 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पिछले वर्ल्ड कप में खेले थे, लेकिन इस बार वो टीम में नहीं चुने गए हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ियों की दावेदारी तो काफी मजबूत मानी जा रही थी। ऐसे खिलाड़ियों की संख्या 8 है, जो पिछले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन इस बार वो टीम से बाहर है।

ये हैं वो खिलाड़ी

अंबाती रायडू:

रायडू एक ऐसा नाम है, जिनकी दावेदारी इस बार भी वर्ल्ड कप टीम में सबसे ज्यादा मजबूत थी, लेकिन रायडू की जगह विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया है। पिछले वर्ल्ड कप में भी अंबाती रायडू को टीम में भले ही चुना गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। रायडू की जगह अजिंक्य रहाणे को कई मौके दिए गए थे। हालांकि रायडू इस बार वर्ल्ड कप की स्टैंडबाई टीम में शामिल हैं। रायडू ने पिछले ही महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था।

अजिंक्य रहाणे

भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में अजिंक्य रहाणे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। वो भी एक ऐसा नाम हैं, जो 2015 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में था, लेकिन 2019 में रहाणे को टीम में शामिल नहीं किया गया। 2015 वर्ल्ड कप में रहाणे ने सभी 8 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 208 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 79 रन की पारी खेली थी। खराब प्रदर्शन की वजह से रहाणे इस बार विश्व कप में नहीं चुने गए हैं। रहाणे ने फरवरी 2018 में आखिरी वनडे मैच खेला था।

सुरेश रैना

बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना भी इस बार वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने गए हैं। 2011 का वर्ल्ड कप खेलने वाले सुरेश रैना 2015 वर्ल्ड कप में भी खेले थे। रैना ने भी टूर्नामेंट के सभी 8 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 284 रन बनाए थे। इसमें एक शतक भी शामिल है जो उन्होंने जिंम्बाब्वे खिलाफ जड़ा था। रैना का भी खराब फॉर्म और इंजरी उनको वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं दिला सकी। रैना को 4 नंबर के लिए सबसे बेहतर खिलाड़ी माना जाता रहा है। रैना ने अपना आखिरी ODI जुलाई 2018 में खेला था।

आर अश्विन

2015 वर्ल्ड कप के आसपास का समय अश्विन के करियर का गोल्डन पीरियड था। उस समय अश्विन टेस्ट और वनडे टीम के रेग्युलर खिलाड़ी थे। 2019 वर्ल्ड कप की टीम में अश्विन जगह नहीं बना पाए हैं। 2015 विश्व कप में अश्विन 8 मैच खेले थे और 13 विकेट हासिल किए थे। इस बार अश्विन के वर्ल्ड कप टीम में ना चुने जाने की वजह युवा स्पिनरों का टीम में जगह बनाना है। इसमें कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है।

ईशांत शर्मा

एक समय पर ईशांत शर्मा टीम के प्रमुख खिलाड़ी थी। इंडिया के बाहर ईशांत का प्रदर्शन हमेशा ही लाजवाब रहा है। 2015 विश्व कप में ईशांत शर्मा चोट की वजह से एक भी मैच नहीं खेले थे। उनकी जगह पर मोहित शर्मा को लगातार हर मैच में खिलाया गया था। ईशांत ने आखिरी वनडे मैच जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

मोहित शर्मा

ईशांत शर्मा के चोटिल होने के बाद मोहित शर्मा को 2015 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला था। मोहित ने इस मौके को भुनाया और टूर्नामेंट के सभी 8 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 13 विकेट हासिल किए।