13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महेंद्र सिंह धोनी के 3 जिगरी दोस्तों ने बीते 9 दिनों में ले लिया क्रिकेट से संन्यास

पिछले 9 दिन में भारतीय क्रिकेट में बहुत कुछ घट गया है। तीन क्रिकेटर्स ने इस बीच रिटायरमेंट का ऐलान भी कर दिया है। ये तीनों महेंद्र सिंह धोनी के बहुत जिगरी माने जाते थे। इसमें दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना का नाम भी शामिल है।

2 min read
Google source verification
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

पिछले 9 दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अलग रहे हैं। एशिया कप के फाइनल में भारत नहीं पहुंचा पाया। कुछ दिन पहले टी-20 वर्ल्ड 2022 के लिए टीम का ऐलान किया गया। सोशल मीडिया पर बहुत बातें कुछ खिलाड़ियों को लेकर हुई। विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी की। इस बीच तीन भारतीय क्रिकेटर्स ने क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा भी कह दिया। ये तीनों क्रिकेटर्स पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जिगरी रहे थे। तीनों ने भारतीय टीम के अलावा IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेला। तीनों का प्रदर्शन धोनी के नेतृत्व में जबरदस्त रहा। ये तीनों इस समय सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। एक खिलाड़ी ने तो ये भी बयान दिया है कि अगर भारतीय टीम में धोनी उन्हें मौका देते तो फिर उनका करियर कुछ अलग होता। इन तीनों खिलाड़ियों के नाम जानकर आपको हैरानी जरूर होगी।

1) सुरेश रैना

रैना ने वैसे तो 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वो इसके बाद IPL और घरेलू क्रिकेट में नजर आ रहे थे। अब उन्होंने पूरी तरह क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी और रैना की गहरी दोस्ती के बारे में हर कोई जानता है। सुरेश रैना को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। रैना ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी।

रैना का IPL करियर बहुत ही शानदार रहा था IPL में रैना ने कुल 205 मैच खेले और 5528 रन बनाए। उनकी औसत 32.52 की रही। उनके नाम एक शतक और 39 अर्धशतक इस लीग में दर्ज हैं। इसके अलावा भारतीय टीम के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 मैच उन्होंने खेले।



2) रॉबिन उथप्पा


उथप्पा ने भी अब क्रिकेट से पूरी तरह रिटायरमेंट ले लिया है। बहुत साल से भारतीय टीम में उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। हालांकि IPL में चेन्नई की तरफ से वो खेल रहे थे। उथप्पा ने भी सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट डालकर रिटायरमेंट का ऐलान किया। उथप्पा ने भारतीय टीम के लिए 46 वनडे और 13 टी-20 मैच खेले। इसके अलावा IPL में वो 205 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 4952 रन दर्ज हैं। उथप्पा IPL में मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और चेन्नई के लिए खेल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी खेमे में मचा हड़कंप



3) ईश्वर पांडे


चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलने वाले ईश्वर पांडे ने भी कुछ दिन पहले संन्यास का ऐलान किया था। पांडे को भारतीय टीम में कभी खेलने का मौका नहीं मिला। न्यूजीलैंड दौरे पर उनका सलेक्शन हुआ था लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पाया। घरेलू क्रिकेट और IPL में पांडे जरूर अपनी छाप छोड़ी।

IPL में पांडे ने चेन्नई सुपर किंग्स, पुणे वॉरियर्स और राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के लिए खेला था। पांडे ने अपने करियर में कुल 75 फर्स्ट क्लास मैच खेले। कुल 263 विकेट उन्होंने लिए हैं। IPL में उन्होंने कुल 25 मैच खेले और 18 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें- बाबर आज़म का कवर ड्राइव शॉट अब साइंस की बुक्स में, जानें इससे क्या समझाएंगे बच्चों को