1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 भारतीय खिलाड़ी जिनके पास Asia Cup 2022 में जगह बनाने का आखिरी मौका होगा

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के अभी दो टी-20 मैच बचे हैं। इसके बाद एशिया कप के लिए टीम का ऐलान होगा। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि कुछ खिलाड़ियों को एशिया कप में जगह नहीं मिलेगी। आइए आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो बाहर हो सकते हैं।

2 min read
Google source verification
three player may not included team india squad asia cup 2022 ind vs wi

कौन होगा बाहर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच मैचों की टी-20 सीरीज चल रही है। टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बनाई है। एशिया कप का शेड्यूल भी अब आ गया है। 27 अगस्त इसकी शुरूआत होगी। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त को होगा। एशिया कप के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। वेस्टइंडीज के साथ दो टी-20 मैच अभी बचे हुए है। कुछ खिलाड़ी अपने खराब प्रदर्शन के कारण सवालों के घेरे में है। अगर अंतिम दो टी-20 मैचों में इनको मौका मिलता है तो फिर एशिया कप में भी इनको जगह मिल सकती है। अगर यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो फिर एशिया कप से भी इनका पत्ता कट जाएगा। आइए आपको इन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।


1) श्रेयस अय्यर

अय्यर इस समय टी-20 में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन टी-20 में वो अभी तक फ्लॉप रहे हैं। बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ी अपनी बारी का इंतजार भी कर रहे हैं। अय्यर के ऊपर इस समय तलवार लटकी हुई है। तीनों टी-20 मैचों में वो फ्लॉप रहे हैं। 3 मैचों में 11.33 की औसत से सिर्फ 34 रन अय्यर ने बनाए है। अगर अब उनका ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो फिर आगे टीम इंडिया में उन्हें जगह नहीं मिल पाएगी।

2) दीपक हुडा

हुडा ने अभी तक टी-20 में अच्छा खेल दिखाया है लेकिन उन्हें अब ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं। तीसरे टी-20 मैच में रवींद्र जडेजा की जगह उन्हें मौका दिया गया था। उन्होंने 10 रन बनाए। अगर बचे हुए दो टी-20 मैच में उन्हें मौका मिलता है तो फिर अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा। ऐसा लग रहा है कि सेलेक्टर्स का अभी उनके ऊपर ध्यान नही है। अगर ऐसा होता तो फिर पहले ही उन्हें मौका दे दिया जाता है। सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के बाद तो शायद वो टीम में नहीं रह पाएंगे।

यह भी पढ़ें- भारत की तरफ से कप्तान के तौर पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन रोहित शर्मा


3) आर अश्विन

अश्विन की वापसी एक बार फिर टी-20 टीम में हो गई है लेकिन अभी तक वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वो तीन टी-20 मैच खेल चुके हैं और सिर्फ तीन ही विकेट ले पाए है। रवि बिश्नोई को बाहर बिठाया गया है। उन्हें जब भी मौका मिला उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। युजवेंद्र चहल की वापसी के बाद तो फिर अश्विन की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी। बचे हुए दो टी-20 में उन्हें कुछ कमाल दिखाना होगा।

यह भी पढ़ें- IND vs WI, 3rd T20: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बनाई बढ़त

Story Loader