
विराट कोहली का कमाल
टी-20 इंटरनेशनल में तेजी से रन बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। खासतौर पर अंतिम के ओवरों में रन बनाना बहुत मुश्किल होता है। अंतिम ओवरों में गेंदबाज भी स्लो बॉल और यॉर्कर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर कोई बल्लेबाज धांसू बल्लेबाजी कर जाता है तो फिर वो मैन ऑफ द मैच का हकदार होता है। भारतीय टीम में इस समय कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो अंतिम ओवर्स में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में आपने देखा होगा कि दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवर्स में किस तरह की बल्लेबाजी की। इस वजह से टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई। खैर हम आपको बताते हैं कि भारत की तरफ से T20 इंटरनेशनल में 17 से 20 ओवर्स के बीच सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले तीन खिलाड़ी कौन है।
1) हार्दिक पांड्या
इस लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सबसे ऊपर है। वो 35 सिक्स अभी तक 17 से 20 ओवर्स के बीच में लगा चुके हैं। हार्दिक का टी-20 करियर अभी तक बहुत ही शानदार रहा है। पांड्या अभी तक टीम इंडिया के लिए 70 टी-20 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 48 सिक्स लगाए है। इसमें से 35 सिक्स उन्होंने अंतिम ओवर्स में लगाए है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अंतिम के ओवर्स में हार्दिक पांड्या कितनी खतरनाक बल्लेबाजी करते हैं।
2) महेंद्र सिंह धोनी
धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन रिकॉर्ड्स के मामले में अभी भी उनकी तूती बोलती है। इस लिस्ट में वो दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान, बल्लेबाज और विकेटकीपर धोनी रह चुके हैं। 17 से 20 ओवर्स के बीच में धोनी ने अपने करियर में 34 सिक्स लगाए। धोनी ने टीम इंडिया के लिए 98 टी-20 मैच खेले और कुल 52 सिक्स लगाए। इसमें से 34 सिक्स अंतिम ओवर्स में उन्होंने लगाए।
यह भी पढ़ें- 2 बड़े नुकसान जो रवींद्र जडेजा के T20 World Cup से बाहर होने के बाद भारतीय टीम को होंगे
3) विराट कोहली
कोहली ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने करियर का पहला टी-20 शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 122 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने छह सिक्स भी लगाए। कुछ सिक्स उन्होंने अंतिम ओवर्स में भी जड़े और इसकी बदौलत वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए है। 17 से 20 ओवर्स के बीच में कोहली अभी तक 32 सिक्स लगा चुके हैं। कोहली अभी तक 104 मैचों में 104 सिक्स लगा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के केएल राहुल
Published on:
10 Sept 2022 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
