6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2019 वनडे WC के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी, 36 की उम्र में गब्बर की दहाड़

साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम ने कम मुकाबले खेले हैं। सीनियर खिलाड़ियों को ज्यादातर टी-20 मैच खेलने का ही मौका मिला है। वनडे में अभी भी शिखर धवन का जलवा जारी है। वर्ल्ड कप के बाद से सबसे ज्यादा रन उन्होंने भारतीय टीम के लिए बनाए है।

2 min read
Google source verification
शिखर धवन

शिखर धवन

अगले साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। अंतिम वर्ल्ड कप साल 2019 में हुआ था। भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। खैर तब से अब तक भारतीय टीम ने वनडे मैच कम खेले हैं। कुछ वनडे सीरीज हुई है जिसमें सीनियर खिलाड़ी नजर नहीं आए। टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से ज्यादा तक टी-20 मैच ही हुए। पिछले कुछ समय से शिखर धवन को वनडे टीम का कप्तान बनाया जा रहा है। ये तब होता है जब टीम में सीनियर खिलाड़ी नहीं होते हैं। वनडे क्रिकेट में लंबी पारी खेलना और रन बनाना सभी के बस की बात नहीं होती है। साल 2019 के बाद से बहुत कम भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने ज्यादा संख्या में रन बटोरे हैं। आइए आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन बनाए है।


1) शिखर धवन

धवन का चयन टी-20 और टेस्ट में अब नहीं किया जाता है। सेलेक्टर्स को वनडे में उनके ऊपर पूरा भरोसा होता है। वनडे सीरीज के लिए हमेशा उनका चयन किया जाता है। वनडे में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर धवन ही है। धवन 2019 वर्ल्ड कप के बाद से अभी तक 1167 रन बना चुके हैं। धवन भारत के लिए 158 वनडे मैचों में 6647 रन बना चुके हैं। वनडे में धवन का औसत 45.84 रहा है। 17 शतक और 38 अर्धशतक उनके नाम दर्ज हैं।



2) केएल राहुल


राहुल का वनडे रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। खासतौर पर वनडे और टी-20 में उन्होंने लगातार रन बनाए है। साल 2019 के बाद से वनडे में अब तक राहुल 1058 रन बना चुके हैं। धवन से बहुत पीछे वो इस समय चल रहे हैं। राहुल ने इस साल ज्यादा वनडे मुकाबले नहीं खेले हैं। इस वजह से भी वो पीछे रह गए। राहुल अभी तक 45 वनडे मैचों में 1665 रन बना चुके हैं। 45.0 की औसत उनकी अभी तक रही है। राहुल के नाम 5 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी द्वारा भगवान राम की तस्वीर शेयर करने पर बौखलाए कट्टरपंथी



3) रोहित शर्मा


रोहित भी इस लिस्ट में शामिल है। रोहित ने भी साल 2019 के बाद से ज्यादा वनडे मुकाबले नहीं खेले हैं। अभी तक वो 961 रन बना चुके हैं। टी-20 और वनडे के रोहित शर्मा बहुत ही खतरनाक खिलाड़ी माने जाते हैं। 233 वनडे में रोहित अभी तक 9376 रन बना चुके हैं। उनका औसत 48.58 का रहा है। उनके नाम 29 शतक और 45 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा वो 3 बार दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। 264 उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है।

यह भी पढ़ें- INDCAP vs BK, Legends League Cricket 2022, Final: इंडिया कैपिटल्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 104 रनों से हराया