
T20 World Cup 2022
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली कप्तान थे लेकिन इस बार रोहित शर्मा अगुवाई करेंगे। नई टीम के साथ भारतीय टीम नजर आएगी। विराट कोहली की कप्तानी में पिछले साल हार मिली थी। इस साल उम्मीद है कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी। पिछले टी20 वर्ल्ड कप को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है और भारतीय टीम बदल गई है। टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है और वहीं कोच राहुल द्रविड़ हैं। विराट की कप्तानी में कुछ खिलाड़ी थे जो पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप खेले थे लेकिन इस बार वो नजर नहीं आएंगे। आइए आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।
1) वरुण चक्रवर्ती
इस खिलाड़ी को अब लगभग सब भूल गए है। एक समय मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर चक्रवर्ती ने बहुत नाम कमाया था। IPL में अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में जगह बनाई थी। यहीं नहीं पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी उनकी एंट्री हुई थी। विराट कोहली ने कहा था कि वो उनकी टीम के लिए बहुत काम आएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में उनका बहुत ही बुरा प्रदर्शन रहा था। इस साल वो टीम का हिस्सा नहीं है। चक्रवर्ती अभी तक टीम इंडिया के लिए 6 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्हें सिर्फ 2 ही विकेट मिले।
2) राहुल चाहर
चाहर ने भी IPL में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया की टी-20 टीम में जगह बनाई थी। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी वो थे। इस साल उनके लिए टीम में कोई जगह नहीं है। ये साल उनके लिए अच्छा नहीं रहा है। IPL में भी वो कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। इस समय तो ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम के दरवाजे उनके लिए बंद हो गए है। टीम इंडिया के लिए राहुल चाहर भी 6 मुकाबले खेल चुके हैं और 7 विकेट उन्होंने हासिल किए है।
यह भी पढ़ें- 5 अनलकी खिलाड़ी जिनको T20 World Cup के लिए इंडियन टीम में जगह नहीं मिली
3) शार्दुल ठाकुर
ठाकुर के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा था कि इस साल भी वो टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा वो थे लेकिन इस बार उन्हें इग्नोर कर दिया। ठाकुर ने इस साल तीनों फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद उनका सलेक्शन नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस वजह से काफी गुस्से में नजर आए। टीम इंडिया के लिए भी तक ठाकुर 25 टी-20 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 33 विकेट हैं।
यह भी पढ़ें- 2007 T20 वर्ल्ड कप खेलने वाले 2 भारतीय खिलाड़ी जो 2022 में भी आएंगे नजर
Published on:
13 Sept 2022 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
