3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 खिलाड़ी, विराट कोहली की ‘दादागिरी’

भारत की तरफ से टी-20 में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने करियर का पहला टी-20 शतक लगाकर ये कारनामा किया है। आइए आपको तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों का नाम बताते हैं।

2 min read
Google source verification
विराट कोहली ने दिखाया कमाल

विराट कोहली ने दिखाया कमाल

एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 122 रन बनाए। विराट ने इस शतक के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। टेस्ट और वनडे में कई शतक विराट कोहली लगा चुके है लेकिन टी-20 में उन्होंने आजतक कोई शतक नहीं लगाया था। अब ये काम भी विराट ने पूरा कर दिया है। भारत की तरफ से टी-20 में शतक लगाने वाले विराट कोहली 7वें बल्लेबाज बने। इसके अलावा टी20 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी वो बन गए है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा को पीछे किया। आइए आपको बताते हैं भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले तीन दिग्गज बल्लेबाज कौन है।

1) वीरेंद्र सहवाग- टेस्ट

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग है। सहवाग ने टीम इंडिया के लिए 104 टेस्ट मैचों में 8586 रन बनाए हैं। 23 शतक और 6 दोहरे शतक उन्होंने लगाए। इसके अलावा तिहरा शतक भी लगा चुके हैं। 319 उनका सर्वाधिक स्कोर है। आजतक इससे ज्यादा कोई भी भारतीय बल्लेबाज रन नहीं बना पाया। ऐसा लग रहा है कि आगे भी ये रिकॉर्ड सहवाग के नाम ही रहेगा।



2) रोहित शर्मा- वनडे

रोहित शर्मा का वनडे करियर बहुत ही शानदार रहा है। रोहित अभी तक 233 वनडे मैचों में 9376 रन बना चुके हैं। 29 शतक और 3 दोहरे शतक वो लगा चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 264 रनों का है। रोहित ने ये रन श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे। वर्ल्ड में वनडे में ये किसी भी खिलाड़ी का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। आने वाले समय में भी ये रिकॉर्ड शायद रोहित के पास ही रहेगा। मौजूदा दौर में कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं लगता है जो इस रिकॉर्ड को तोड़ पाए।

यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे ने दोहरा शतक जड़ मचाया धमाल



3) विराट कोहली- टी20


कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने करियर का पहला टी-20 शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 122 रन बनाए। अब भारत की तरफ से टी20 में सबसे ज्यादा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली बन गए है। इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित शर्मा ने 118 रन बनाए थे। कोहली आज तक टी-20 में शतक नहीं लगा पाए थे लेकिन अब ये उपलब्धि भी उन्होंने अपने करियर में हासिल कर ली है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के केएल राहुल

Story Loader