
टीम इंडिया में चुने जाने के बाद तिलक वर्मा का बड़ा बयान, वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बात।
IND vs WI : वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और वनडे टीम स्क्वॉड के बाद अजीत अगरकर की अगुआई वाली नई चयन समिति ने 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टी20 टीम में जहां सीनियर खिलाड़ियों की अनदेखी की गई है। वहीं, कुछ युवा खिलाडियों को भी जगह नहीं दी गई है। हालांकि मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने कई अच्छी पारियां खेली थीं। भारतीय टीम में चयन होने के बाद तिलक वर्मा काफी खुश दिखे और उन्होंने अपने उस ड्रीम के बारे में भी बताया, जो उन्होंने बचपन में देखा था।
तिलक वर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अपने बचपन के सपने को लेकर कहा कि उनका बचपन का सपना है कि वर्ल्ड कप जीतें और अब लगता है कि जल्द ही यह सपना सच होने वाला है। वहीं, तिलक वर्मा ने ईसएपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि वह हर रात ये कल्पना करते हैं कि वह वर्ल्ड कप में अपनी टीम को कैसे मुश्किल से निकालेंगे।
बेटे के चयन पर माता-पिता हुए भावुक
उन्होंने आगे कहा कि वह हर रात इसी उधेड़बुन में रहते हैं कि वर्ल्ड कप मैच में कैसे बल्लेबाजी करनी है। अगर टीम के 40-50 रन पर 4-5 विकेट गिर गए तो वह कैसे टीम को आगे ले जाएंगे। इससे बहुत मदद मिलती है। तिलक का टीम इंडिया में चयन होने से उनके माता-पिता भी बेहद खुश हैं। तिलक ने बताया कि मेरे चयन पर पेरेंट्स भावुक होकर रो रहे थे।
यह भी पढ़ें : 42 वर्ष के हुए कैप्टन कूल एमएस धोनी, जानिए कितनी संपत्ति है माही के पास
आईपीएल 2023 में 164 के स्ट्राइक रेट से की गेंदबाजों की धुनाई
बता दें कि बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका दिया गया है। तिलक ने आईपीएल के इस सीजन में 11 मैचों में 42.88 की औसत और 164 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 343 रन बनाए थे। पूरे आईपीएल में वह अच्छी फॉर्म में दिखे थे।
यह भी पढ़ें : क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बॉर्डर पर देश के लिए जंग लड़ना चाहते थे एमएस धोनी
Published on:
07 Jul 2023 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
