MS Dhoni Birthday: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी 2020 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है। इसलिए वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया है। सीएसके को पांचवा खिताब जिताने के साथ उन्होंने मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। इससे पहले वह भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिता चुके हैं। माही जहां फैन फॉलोइंग के मामले में नंबर वन हैं, वहीं मैदान के बाहर भी उनका जलवा बरकरार है। वह हर साल करोड़ों की कमाई करते हैं। उनकी कुल संपत्ति जानकर आप हैरान रह जाएंगे।