8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI के नए चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर ने सचिन-युवराज संग किया लंच, लारा ने दी ये प्रतिक्रिया

Ajit Agarkar News : दिग्‍गज ऑलराउंडर अजीत अगरकर को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का चीफ सेलेक्‍टर नियुक्त किया है, जिसके चलते वह मीडिया की सुर्खियों में हैं। सचिन तेंदुलकर ने अजीत अगरकर और युवराज सिंह के साथ लंच करने का एक फोटो शेयर किया है, वेस्‍टइंडीज के दिग्‍गज ब्रायन लारा ने भी प्रतिकिया दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Jul 2023, 1:51 PM IST

sachin-tendulkar-has-lunch-with-new-bcci-chief-selector-ajit-agarkar-and-yuvraj-singh-brian-lara-reacts.jpg

BCCI के नए चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर ने सचिन-युवराज संग किया लंच, लारा ने दी ये प्रतिक्रिया।

Ajit Agarkar News : भारत के पूर्व दिग्‍गज ऑलराउंडर अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद अजीत अगरकर ने वेस्‍टइंडीज दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान भी कर दिया है। अजीत अगरकर फिलहाल मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। नियुक्ति के बाद अगरकर को साथी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के साथ लंच करते भी देखा गया। खुद सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्‍ट किया है, जो वायरल हो रहा है। इस फोटो पर वेस्‍टइंडीज के दिग्‍गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने भी अपनी प्रतिकिया दी है।


सचिन तेंदुलकर ने अपने ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम पर टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर और युवराज सिंह के साथ अपने परिवार की फोटो पोस्‍ट की है। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा है कि दो चीजें जो हमें करीब लाती हैं, वो दोस्ती और खाना है। शानदार लंच के लिए इस ग्रुप से मुलाकात हुई... #लंदन #लंच #दोस्तों।

लारा ने दी ये प्रतिक्रिया

महान कैरेबियाई खिलाड़ी ब्रायन लारा ने सचिन तेंदुलकर की इस पोस्‍ट शानदार प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ब्रायन लारा ने लिखा है मेरे लिए यह महज हाय और बाय था... आप भाग्यशाली होंगे... मेरे गोल्फिंग दोस्त आनंद लेते हैं।

यह भी पढ़ें : बदल गया पूरा पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड, जका अशरफ बने नए चेयरमैन


अगरकर का क्रिकेट करियर

अजीत अगरकर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें तो कई रिकॉर्ड बनाने हैं। भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक का नाम भी उनके नाम दर्ज है। अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 मुकाबले खेले हैं। वह साउथ अफ्रीका में हुए पहले टी20 वर्ल्‍ड कप 2007 में चैंपियन भारतीय टीम में भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें : मोहम्मद शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा केस में सुप्रीम कोर्ट ने दिए जल्द सुनवाई के आदेश