India T20 Squad Against West Indies : वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट और वनडे के बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज के अजीत अगरकर की अगुआई वाली नई चयन समिति ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टी20 टीम में अधिकतर सीनियर खिलाड़ियों को जहां नजरअंदाज किया गया तो वहीं, आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को भी जगह नहीं दी गई है। इन्हीं में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा और तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह भी शामिल हैं। टीम में शामिल नहीं किए जानें पर केकेआर के स्टार खिलाड़ी दर्द छलक पड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी भावना व्यक्त करने के साथ खुद को मोटिवेट करने का प्रयास किया है।