10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 Sixes in One Day Cup 2026: टॉबी अल्बर्ट ने लगातार 6 छक्के जड़कर मचा दी सनसनी, इंग्लैंड के वनडे कप में बड़ा कारनामा

Hampshire vs Sussex: इंग्लैंड के वनडे कप में हैंपशायर के टॉबी अल्बर्ट ने रचा इतिहास! ससेक्स के खिलाफ लगातार 6 गेंदों में जड़ दिए 6 छक्के। जानें कैसे दो ओवरों में पूरा किया यह कारनामा।
2 min read
Google source verification
Toby Albert Batting

टॉबी अल्बर्ट (फोटो- Hampshire X)

Toby Albert 6 Sixes in One Day Cup 2026: इंग्लैंड के 'वनडे कप' में हैंपशायर के बल्लेबाज टॉबी अल्बर्ट ने लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के लगाकर बड़ा कारनामा किया है। ससेक्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 86 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें कुल 8 छक्के शामिल रहे। हालांकि, उन्होंने 6 छक्के लगाने का यह कारनामा दो अलग-अलग ओवरों में पूरा किया, जिसकी वजह से वह हर्शल गिब्स और युवराज सिंह के उस खास क्लब में शामिल होने से चूक गए जिन्होंने एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे।

2 ओवर में जड़े 6 छक्के

टॉबी अल्बर्ट ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए दो ओवरों का सहारा लिया। उन्होंने सबसे पहले गेंदबाज नैनटेस ओस्थोइजेन के ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़े। इसके बाद अगले ओवर की शुरुआती दो गेंदें दूसरे बल्लेबाज ने खेलीं। लेकिन जैसे ही टॉबी को तीसरी गेंद पर स्ट्राइक मिली, उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद तक लगातार 4 और छक्के जड़ दिए। इस तरह उन्होंने गेंद के हिसाब से लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के पूरे किए।

रविवार की रात ससेक्स और हैंपशायर के बीच खेले गए इस मुकाबले में हैंपशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 283 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से एलिस्टर ओर ने 105 गेंदों में 109 रन और टॉबी अल्बर्ट ने 86 रनों की आक्रामक पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ससेक्स की टीम 48.5 ओवरों में 232 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

जीत के साथ हैंपशायर चौथे स्थान पर

ससेक्स के लिए कैर्ली टीयर ने 111 रन, जैक लिनिंग ने 92 रन और डैनियल इब्राहिम ने 55 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आपको बता दें कि 'वनडे कप' इंग्लैंड का घरेलू 50-ओवर फॉर्मेट टूर्नामेंट है, जिसमें कुल 18 टीमें हिस्सा लेती हैं। इस टूर्नामेंट में कई भारतीय खिलाड़ी भी खेल चुके हैं। हैंपशायर की ये लगातर चौथी जीत है, वह अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर ससेक्स छठा मैच हारने के बाद ग्रुप B में आखिरी स्थान पर मौजूद है।

कौन है टोबी अल्बर्ट?

टोबी अल्बर्ट का घरेलू क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 29 फर्स्ट क्लास मैचों में करीब 30 की औसत से 1132 रन बनाए हैं। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट के 27 मुकाबलों में उनके नाम 44 की औसत से 962 रन दर्ज हैं। टी20 क्रिकेट में भी अल्बर्ट का अनुभव काफी ज्यादा है। वह 75 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें करीब 25 की औसत के साथ उनका स्ट्राइक रेट 134 का रहा है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी टोबी अल्बर्ट अपनी पहचान बना चुके हैं। वह इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता में सदर्न ब्रेव का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अलावा ILT20 में वह दुबई कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं।