5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RR vs DC: चहल और बोल्ट की कहर बरपती गेंदबाजी के सामने ढेर दिल्ली, राजस्थान ने 51 रन से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली के लगातार विकेट गिरते गए और वह निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 142 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने तीन -तीन, रविचंद्रन अश्विन ने दो और संदीप शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।

2 min read
Google source verification
rr_win.png

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 11वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 57 रन से हरा दिया। यह राजस्थान की इस में दूसरी जीत है।

इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली की यह इस सीजन में लगातार तीसरी हार है। दिल्ली को पहले मैच में लखनऊ ने 50 और दूसरे में गुजरात ने उन्हें 6 विकेट से हराया था। दिल्ली की टीम लगातार तीसरी हार के साथ नौवें स्थान पर है। राजस्थान ने पहले मुक़ाबले में हैदराबाद को 72 रन से हराया था। लेकिन दूसरे मुक़ाबले में उन्हें पंजाब किंग्स ने 5 रन से मात दी थी।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा। राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा जोस बटलर ने बनाए। बटलर ने 51 गेंद पर 79 रन की पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 60 रन की पारी खेली। अंत में शिमरोन हेटमायर ने तेजी से 39 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर चार विकेट पर 199 रन तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव और रोवमैन पॉवेल को एक-एक विकेट मिला।

इसके जवाब में दिल्ली के लगातार विकेट गिरते गए और वह निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 142 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए उनके कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 55 गेंद पर 65 रन बनाए। उनके अलावा ललित यादव ने 24 गेंद पर 38 रन बनाए। बाकी अन्य कोई गेंदबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने तीन -तीन, रविचंद्रन अश्विन ने दो और संदीप शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग