24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साल 2022 में अब तक T20 में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले 2 गेंदबाज, हर्षल पटेल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय गेंदबाजी इस समय चिंता का विषय बनी है। खासतौर पर टी-20 में भारतीय गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन जारी है। बुमराह के अलावा सभी गेंदबाजों की इस साल धुनाई हुई है। सिक्स खाने के मामले में भी भारतीय गेंदबाज सबसे आगे इस बार रहे हैं।

2 min read
Google source verification
हर्षल पटेल

हर्षल पटेल

टी-20 में इस साल भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है। भारतीय गेंदबाजों के नाम बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड अभी तक दर्ज है। युवा गेंदबाजों ने विकेट लिए है लेकिन उनकी इकॉनमी ज्यादा रही है। इस साल अभी तक भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजी के रूप में उभरी है। जसप्रीत बुमराह इंजरी के बाद अभी तक पूरी तरह रिकवरी नहीं कर पाए है। बुमराह को छोड़ दिया जाए तो अन्य गेंदबाजों का बहुत ही बुरा हाल है। ये गंभीर समस्या भारतीय टीम के लिए इस समय बनी हुई है। भारतीय गेंदबाजों ने इस साल बहुत सिक्स भी खाए है। अगर आप उनके रिकॉर्ड के बारे में देखेंगे तो हैरानी में पड़ जाएंगे। साल 2022 में अब तक T20 में सबसे ज्यादा सिक्स खाने वाले गेंदबाजों के बारे में बात करते हैं।

1) हर्षल पटेल

हर्षल पटेल का टी-20 करियर अभी ज्यादा लंबा नहीं रहा लेकिन इस साल घटिया गेंदबाजी उनकी देखने को मिली है। बुमराह ने अपने पूरे टी-20 करियर में जितने सिक्स खाए हैं, उतने हर्षल पटेल ने अकेले इस साल खा दिए है। भारत के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में हर्षल पटले जाने जाते हैं लेकिन अभी तक कुछ खास कमाल वो नहीं दिखा पाए है। उनकी गेंदबाजी अब सभी को समझ आ गई है और लंबे-लंबे सिक्स उनकी गेंदों पर बल्लेबाज जड़ते हैं। बुमराह ने कुल अभी तक 58 मैचों में 28 सिक्स खाए है। हर्षल पटेल ने सिर्फ 2022 में 320 गेंदों में ही इतने सिक्स खा दिए है।

यह भी पढ़ें- 2022 में 4 से ज्यादा बार एक T20 पारी में 40 या उससे ज्यादा रन लुटाने वाले 2 भारतीय गेंदबाज


2) आवेश खान

अभी तक आवेश खान ने अपने प्रदर्शन से टी-20 और वनडे में बहुत निराश किया है। भारतीय टीम में उन्हें बहुत मौके मिले लेकिन हर बार उनकी पिटाई हुई। एशिया कप में कमजोर टीम हांगकांग के खिलाफ भी 50 रन से ज्यादा उन्होंने दे दिए थे। आवेश खान इस साल अभी तक 281 गेंदें फेंक चुके हैं और वो 21 सिक्स खा चुके हैं। टी-20 में उनका इकॉनमी 9 से ज्यादा रहा है। बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर बहुत रन टी-20 में बनाए है।

यह भी पढ़ें- 19वें ओवर के 'खलनायक' भुवनेश्वर कुमार के वो 3 मौके जब उन्होंने टीम इंडिया की डूबा दी लुटिया

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप