30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 खिलाड़ी जो T20 World Cup में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे, रोहित शर्मा नहीं देंगे टीम में जगह!

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होगा। भारत के 15 सदस्यीय दल में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जिन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बहुत मुश्किल है। ये खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठे हुए नजर आ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 5 Oct 2022, 6:26 PM IST

t20 world cup 2022

t20 world cup 2022

16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। टीमोंं का चयन हो गया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन भी लगभग पक्की है। कुछ दिन पहले बड़ा झटका लगा था जब जसप्रीत बुमराह इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। देखना होगा कि उनकी जगह अब किस खिलाड़ी को चुना जाएगा। खैर 15 सदस्यीय टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जिन्हें प्लेइंग इलेवन में शायद मौका नहीं मिलेगा। कप्तान चाहकर भी इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दे पाएंगे। सबसे बड़ी बात ये हैं कि इन खिलाड़ियों की टीम में जगह नहीं बनेगी। आइए आपको ऐसे ही दो खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।



1) दीपक हुड्डा


हुड्डा इस समय इंजर्ड है और वो साउथ अफ्रीकी सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप तक वो ठीक हो जाएंगे। हुड्डा भी इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा है लेकिन प्लेइंग-11 में शायद ही उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। हुड्डा का रिकॉर्ड अभी तक बहुत ही शानदार रहा लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिली है। रवींद्र जडेजा के बाहर होने से लगा था कि उन्हें जगह मिलेगी लेकिन अक्षर पटेल ने उनकी जगह ले ली। पटेल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम में हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर पहले से मौजूद है। ऐसे में वर्ल्ड कप की टीम में उनको जगह मिलना नामुमकिन है। अगर कोई ऑलराउंडर इंजर्ड होता है तभी उनके चांस बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- T20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले 2 खिलाड़ी



2) ऋषभ पंत


पंत की जगह भी टीम में नहीं बन पा रही है। ये बात पक्की है कि रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट दिनेश कार्तिक के साथ प्लेइंग इलेवन में जाएगा। अंतिम ओवर्स में दिनेश कार्तिक जो काम कर सकते हैं वो पंत नहीं कर पाएंगे। वैसे भी पंत का टी-20 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं कार्तिक ने अभी तक छोटी लेकिन अहम पारियां खेली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी तीसरे टी-20 में कार्तिक ने 46 रनों की तूफानी पारी खेली थी। ऐसे में पंत को बेंच पर ही बैठे रहना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- ICC T20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को हुआ फायदा, केएल राहुल ने भी लगाई लंबी छलांग