
U19 Women's Asia Cup, IND vs PAK
U19 Women's Asia Cup, IND vs PAK: मलेशिया की मेजबानी में खेले जाने वाले अंडर 19 वूमेंस एशिया कप 2024 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत मेजबान मलेशिया और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी। इसके बाद दोपहर में इसी दिन भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। इस टूर्नामेंट में नेपाल, बांग्लादेश भी हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप A में मेजबान मलेशिया के साथ बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें शामिल हैं तो ग्रुप B में पाकिस्तान, भारत और नेपाल की टीमें हैं। इस टूर्नामेंट के मैचों को भारत में लाइव देखा जा सकता है।
15 दिसंबर को भारत की अंडर 19 महिला टीम भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच को जीत ने वाली टीम के अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
भारत की अंडर 19 महिला टीम क्वालालमपुर में पाकिस्तान की अंडर 19 महिला टीम का सामना करेगी।
अंडर 19 वूमेंस एशिया कप 2024 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम अपने पड़ोसी पाकिस्तान का सामना करेगी। इस मैच को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के चैनल्स पर लाइव देखा जा सकता है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है।
Updated on:
08 Dec 2024 05:21 pm
Published on:
08 Dec 2024 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
