9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली के 48वें वनडे शतक पर उठे सवाल, अंपायर कैटेलब्रो ने वाइड न देकर खड़ा किया विवाद

विराट कोहली ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच में अपने वनडे करियर का 48वां शतक ठोका, लेकिन उनकी इस पारी पर कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
virat-kohli-century.jpg

विराट कोहली के 48वें वनडे शतक पर उठे सवाल, अंपायर कैटेलब्रो ने वाइड न देकर खड़ा किया विवाद।

वर्ल्ड कप 2023 टीम इंडिया लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में बांग्‍लादेश के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। ये भारत की वर्ल्‍ड कप में लगातार चौथी जीत थी। भारत लगातार वर्ल्‍ड कप की प्‍वाइंट टेबल में टॉप 4 में बना हुआ है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप मैच में अपने वनडे करियर का 48वां शतक ठोका, लेकिन उनकी इस पारी पर कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं।


दरअसल इस मैच में भारत को जीत के लिए दो और विराट को शतक के लिए तीन रन की दरकार थी। बांग्लादेश के स्पिनर नसुम अहमद ने गेंद फेंकी, जो लेग स्टंप से बाहर जा रही थी, कोहली को लगा कि अंपायर इस गेंद को वाइड करार दे देंगे, लेकिन मैदानी अंपायर रिचर्ड कैटेलब्रो ने वाइड नहीं दी। अंपायर के फैसले से कोहली को अपना शतक पूरा करने का मौका मिला और उन्होंने दो गेंद बाद सिक्‍स मारकर शतक पूरा किया।

ये है नियम

पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर विनायक कुलकर्णी के अनुसार, वनडे में सामान्य परिस्थिति में गेंद तब वाइड होती है, जब लेग-स्टंप के बाहर पिच होती है, लेकिन एक शर्त भी होती है। अगर स्ट्राइकर अपनी जगह से नहीं हिलता तो उस सूरत में लेग स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को भी वाइड करार नहीं दिया जाता है। इस मैच में भी नसुम के गेंद फेंकने से पहले विराट ऑफ साइड की तरफ मूव कर गए थे।

इसलिए हो रही आलोचना

अंपायर कैटेलब्रो की इस बात को लेकर आलोचना हो रही है कि कोहली का शतक पूरा हो जाए। इसलिए उन्होंने लेग स्टंप के बाहर जाती गेंद को भी वाइड नहीं दिया।