
childhood photo of Indian Cricketer
भारत में क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड सेलेब्स से कम नहीं है। क्रिकेट भारत में एक धर्म है और क्रिकटर्स फैंस के लिए उनके भगवान। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक भारत देश में ऐसे कई नायाब हीरे हुए हैं जिनकी चमक कभी भी धूमिल नहीं पड़ी। फैंस क्रिकेटर्स और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए सदेव इच्छुक रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम लेकर आएं हैं उस क्रिकेटर के बचपन की तस्वीर और उससे जुड़ी रोचक बात जिसे एक झलक में देखकर पहचान पाना आपके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है। तस्वीर में बच्चा टोपी लगाए अपनी मां के साथ खड़ा हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में जो बच्चा है उसे फैंस इंडियन क्रिकेट के फ्यूचर कैप्टन के रूप में देखते हैं। ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि केएल राहुल (KL Rahul) है।
केएल राहुल अपनी मां के साथ इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रहे हैं। वहीं उनकी मा भी स्टाइलिश अंदाज में फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रही हैं। केएल राहुल अपनी मां राजेश्वरी के काफी करीब हैं। केएल राहुल की मां मैंगलोर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थीं। अपने एक ट्वीट केएल राहुल ने अपनी मां को सुपर मॉम तक करार दिया था।
हालांकि, इतना सफल क्रिकेटर होने के बावजूद केएल राहुल की मां इस बात से नाखुश हैं कि उनके पास इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट नहीं है। केएल राहुल ने फेमस टीवी शो पर बातचीत के दौरान कहा था, 'मेरी मां, अब भी मुझे इस बात को लेकर निराशा से कहती हैं कि उसके पास दीवार पर टांगने के लिए इंजीनियरिंग प्रमाणपत्र नहीं है।मेरी मां हमेशा से चाहती थीं कि मैं एक इंजीनियर बनूं।'
यह भी पढ़ें: इस इंडियन क्रिकेटर से शादी करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा
केएल राहुल ने आगे कहा, 'मैं अपनी मां से कहता हूं कि मैं देश के लिए खेलता हूं और आप अभी भी चिंतित हैं। मुझे हाल ही में, कुछ साल पहले भारतीय रिज़र्व बैंक में नौकरी मिली थी। तब वे सबसे ज्यादा खुश थीं। तब नहीं जब मैंने 100 रन बनाए, तब नहीं जब मैंने देश के लिए मैच जीते। जाहिर तौर पर वे खुश हैं लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा खुशी तब हुई जब मुझे एक नौकरी मिली, एक स्थिर नौकरी।'
यह भी पढ़ें: धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल को बोला भाई; आने लगे ऐसे कमेंट
Published on:
20 Feb 2022 04:35 pm
