6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asia Cup 2022: भारत पाक मैच में शर्म से लाल हुई उर्वशी रौतेला, देखें वीडियो

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के किस्से के बारे में आपने जरूर सुना होगा। दोनों के इस मसले ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। आइए अब आपको इसमें पाकिस्तानी प्लेयर का कनेक्शन बताते हैं

2 min read
Google source verification
Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

भारतीय टीम क्रिकेट टीम के स्टार युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का किस्सा जगजाहिर है। कुछ समय पहले ही दोनों के बयान और इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसी बीच वह एशिया कप 2022 में भारतीय टीम को चीयर करने दुबई जा पहुंची थी और स्टेडियम में उनके पहुंचने का वीडियो, मीम, फ़ोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किए गए। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह शर्म से लाल दिख रही हैं और उनके अलावा इस वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेटर भी मौजूद हैं

इस पाकिस्तानी प्लेयर ने लूटी महफिल:

बता दें कि उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत को शायद जलाने के लिए अपने स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उर्वशी रौतेला शर्म से लाल दिख रही हैं जबकि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह मुस्कुराते और खिलखिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और वायरल वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs SL: 3 गेंदबाज जो आज भारत को श्रीलंका पर जीत दिला सकते हैं

बता दे कि उर्वशी रौतेला का यह वीडियो भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के दूसरे मुकाबले का है। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। हालांकि ऋषभ पंत को इस मैच में मौका नहीं मिला था और सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में जब उन्हें मौका मिला तो वह बुरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने मात्र 12 गेंदों में 14 रन बनाए और वह एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलते हुए आउट हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Asia cup 2022 Super 4 Points Table

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग