13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL मैच देखने पहुंची उर्वशी रौतेला का फिर छलका दर्द, ऋषभ पंत का जिक्र आते ही की ये हरकत

Urvashi Rautela And Rishabh Pant : आईपीएल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के फोटो के साथ उर्वशी रौतेला ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए पोस्‍ट किया है। जिसे देख फैंस को ऋषभ पंत की याद आ गई। इसके बाद तो जैसे कमेंट की बाढ़ आ गई। लोगों ने पोस्‍ट के साथ लिखी लाइंस को सीधे ऋषभ पंत से कनेक्‍ट कर दिया।

2 min read
Google source verification
urvashi-rautela-shares-photos-and-videos-of-dc-vs-mi-ipl-match-people-recalls-rishabh-pant.jpg

IPL मैच देखने पहुंची उर्वशी रौतेला का फिर छलका दर्द, ऋषभ पंत का जिक्र आते ही की ये हरकत।

Urvashi Rautela And Rishabh Pant : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की दिवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। मैदान में बॉलीवुड सेलेब्‍स की मौजूदगी मैच का मजा दोगुना कर रही है। हाल ही में दिल्‍ली कैपिटल्‍स का मैच देखने उर्वशी रौतेला भी पहुंची। लोग इस दौरान मैच छोड़ उनके साथ सेल्‍फी लेने के लिए बेताब नजर आए। खुद उर्वशी ने भी अब उस मैच की कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की हैं। जैसे ही उर्वशी ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए पोस्‍ट किया तो फैंस को ऋषभ पंत की याद आ गई। इसके बाद तो जैसे कमेंट की बाढ़ सी आ गई। लोगों ने पोस्‍ट के साथ लिखी लाइंस को सीधे ऋषभ पंत से कनेक्‍ट कर दिया। फिर उर्वशी ने ऐसी हरकत की, जो शायद फैंस को पसंद नहीं आई।

बता देंं कि हाल ही में दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला गया था। मैच के दौरान उर्वशी रौतेला भी पहुची थीं। उर्वशी लेमन ग्रीन ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। मैच के साथ दर्शक उर्वशी के लिए भी चीयर करते नजर आए। उर्वशी ने इस मैच से जुड़े अपने फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं।

उर्वशी ने कुछ ही देर बाद हटा दिया कैप्‍शन

उर्वशी रौतेला का एक फोटो सबसे ज्‍यादा वायरल हुआ है। जिस पर उर्वशी कैप्‍शन लिखा कि जख्‍मी दिल को खुलने और फिर से भरोसा करने में वक्‍त लगाता है। इस कैप्‍शन को फैंस ने सीधा ऋषभ पंत से कनेक्‍ट कर दिया और तरह-तरह के रिएक्‍शन दिए। इसके कुछ देर बाद ही उर्वशी इस कैप्‍शन को डिलीट कर दिया और सिर्फ एक इमोजी लगी रहने दी।

यह भी पढ़ें : आज सीएसके में होगी 16.25 करोड़ वाले दिग्गज की वापसी

'ऋषभ भाई चुपके से पढ़ रहे होंगे'

बता दें कि कार हादसे के बाद से ऋषभ पंत आराम कर रहे हैं। हाल ही में पंत दिल्‍ली का मैच देखने स्‍टेडियम भी पहुंचे थे। वहीं, जब भी उर्वशी रौतेला कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो फैंस उसे पंत से कनेक्‍ट जरूर करते हैं। उर्वशी की पोस्ट को लेकर एक फैन ने लिखा कि ऋषभ भाई भी चुपके से कमेंट्स पढ़ रहे होंगे।

वहीं एक अन्‍य ने लिखा कि आपसे निवेदन है कि प्लेयर्स का ध्यान न भटकाएं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ये समझ नहीं आता कि उर्वशी सिर्फ दिल्ली का मैच ही देखने क्यों जाती हैं?

यह भी पढ़ें :मैन ऑफ द मैच का खिताब पाकर भावुक हुए ईशांत, बोले- मुझे मौका नहीं देते