एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए पांच मैच में से सीएसके तीन मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। जबकि एडेन मार्करम की कप्तानी में में सनराइजर्स हैदराबाद की हालत बेहद खस्ता है। एसआरएच ने भी इस सीजन में अभी तक पांच मैच खेले हैं और दो मैच जीतकर अंक तालिका में वह नौवें नंबर पर है।
सीएसके बनाम एसआरएच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग के तहत अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 14 मैच में सीएसके ने जीत दर्ज की है तो 5 मैच में ही हैदराबाद की टीम जीत हासिल कर सकी है। इन दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला आईपीएल 2022 में खेला गया था, जिसमें सीएसके ने 13 रन से जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें : वॉर्नर ने रोहित शर्मा को पछाड़कर रचा इतिहास, मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली/बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना और आकाश सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आदिल रशीद/अकील हुसैन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और मयंक मार्कंडे।
यह भी पढ़ें : मैन ऑफ द मैच का खिताब पाकर भावुक हुए ईशांत, बोले- मुझे मौका नहीं देते