USA vs SA Live Streaming: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब और भी रोमांचक मोड पर पहुंच गया है। 19 जून से सुपर 8 के मुकाबले खेले जाएंगे, जहां पहले मैच में साउथ अफ्रीका का सामना यूएसए से होगा। साउथ अफ्रीका ने पहले दौर में अपने सभी मुकाबला जीते तो यूएसए ने 2 मैच जीते, एक गंवाया और एक मैच ड्रॉ हुआ। दोनों टीमें सुपर 8 में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी। इस मैच को भारत में टीवी और डीजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।