15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप, लेकिन सुर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने टीम इंडिया को मुश्किल से उबारा

Tri Nation A Series 2026: ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मुकाबले में सूर्यांश शेडगे की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ए ने श्रीलंका ए के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा है।

2 min read
Google source verification
ruturaj gaikwad

श्रीलंका ए के खिलाफ रन लेते भारत ए के बल्लेबाज (फोटो- BCCI)

India A vs Sri Lanka A Update: ट्राई नेशन A सीरीज के चौथे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का बल्ला नहीं चला, लेकिन विपराज निगम (Vipraj Nigam) और सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) की शानदार पारियों की बदौलत इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ 266 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में भारत ए ने 143 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे लेकिन विपराज और सूर्यांश ने टीम को 265 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

सूर्यवंशी ने फिर किया निराश

टॉस हारने के बाद रनगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri International Stadium) में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज मिलाकर कुल 32 रन ही जोड़ सके। प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh)11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने कुछ देर क्रीज पर समय बिताया। गायकवाड़ 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा 23 रन बनाकर चलते बने। अनुकूल रॉय (Anukul Roy) भी 8 रन बनाकर आउट हो गए।

9वें नंबर के बल्लेबाज ने ठोका अर्धशतक

भारतीय टीम ने 143 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे और ऐसा लग रहा था कि 200 रन तक पहुंचना भी मुश्किल होगा। लेकिन इसके बाद सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने मोर्चा संभाला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सूर्यांश ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ए को 48वें ओवर की पहली गेंद पर विप्रज निगम के रूप में बड़ा झटका लगा, जब वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। उन्होंने 49 गेंद में 51 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल थे।

भारत ए की ओर से आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे थे, जो 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

श्रीलंका ए की ओर से विजकांत वियासकांत (Vijayakanth Viyaskanth) ने 10 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद शिराज ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान सहन अराच्चिगे, वनुजा सहन और कुगातस मथुलन को 1-1 सफलता मिली।