23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुझे लगा कि सब खत्म हो गया… भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले वरुण का चौंकाने वाला खुलासा

Varun Chakravarthy on Comeback: वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियंस टॉफी 2025 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है। वरुण ने पुराने दिनों को याद करते हुए कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Mar 2025, 8:52 AM IST

Varun Chakravarthy

Varun Chakravarthy on Comeback: भारत के रहस्यमयी स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई है। भारतीय सेलेक्टर्स ने आखिरी वक्‍त पर उन्हें यशस्वी जायसवाल की जगह टीम स्‍क्‍वॉड में जगह दी थी। पहले दो मैचों में उन्‍हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया और जैसे ही तीसरे मैच में उन्‍हीं खेलने का मौका मिला तो उन्होंने पांच विकेट हॉल अपने नाम करते हुए सभी को हैरान कर दिया। वहीं, अब उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने 2021 के टी20 वर्ल्ड कप को याद करते हुए कहा कि टीम के टूर्नामेंट से जल्‍दी बाहर होने के बाद उन्हें धमकी भरे कॉल्‍स आए। तब लगा कि अब सब खत्म हो गया है।

'मैं डिप्रेशन में आ गया था'

वरुण चक्रवर्ती ने एक यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में अपने जीवन के कुछ कठिन अनुभव शेयर करते हुए कहा कि ये मेरे लिए एक बहुत बुरा समय था। मैं डिप्रेशन में आ गया था, क्योंकि मुझे लगा कि मैं विश्‍व कप के लिए चुने जाने के बाद भी न्याय नहीं कर पा रहा। मुझे उस टूर्नामेंट में एक भी विकेट नहीं मिलने का अफसोस था। उसके बाद मैं लगातार तीन साल तक टीम से बाहर रहा। मुझे लगा कि टीम में वापसी मेरे डेब्यू की राह से कहीं ज्यादा कठिन है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली बनाम मुंबई फाइनल में आज इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, कुछ ऐसी होगी दोनों की प्लेइंग XI

'मुझे लगा कि सब खत्म हो गया है'

वरुण ने बताया कि 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद लगा कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट करियर खत्म हो सकता है। उन्होंने बताया कि इसके बाद मुझे कुछ बदलावों से भी गुजरना पड़ा और मैंने कड़ी मेहनत की। उन्होंने बताया कि मुझे डेली रुटीन और प्रैक्टिस में भी बदलाव करना पड़ा। पहले वह एक सेशन में 50 गेंदों की प्रैक्टिस करते थे, उन्होंने सबसे पहले इसे दोगुना कर दिया। ये जाने बिना कि मेरी वापसी होगी भी या नहीं। तीसरे साल के बाद मुझे महसूस हुआ कि अब सब खत्म हो गया। हमने आईपीएल जीता तो मुझे कॉल आया। इससे मैं बहुत खुश था।

कई बार मुझे छिपना पड़ा- वरुण

वरुण ने बताया कि 2021 के विश्‍व कप के बाद मुझे धमकियां भी मिली। 2021 वर्ल्ड कप के ठीक बाद मुझे धमकी भरे कॉल आए। मुझसे कहा गया कि भारत मत आना। अगर तुम आने की कोशिश भी करोगे तो नहीं आ पाओगे। इतना ही नहीं, लोग मुझे ढूंढने मेरे घर तक आए। कई बार तो मुझे छिपना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब मैं उन चीजों और अब हो रही तारीफ को देखता हूं तो खुशी होती है। बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वरुण चक्रवर्ती ने तीन मैचों में महज 15.11 के औसत से 9 विकेट चटकाए हैं।