तमिलनाडु के लिए अभिनव और विजय शंकर ने अच्छी पारियां-
तमिलनाडु के लिए अभिनव मुकुंद ने 47, कप्तान विजय शंकर ने 44, एम मोहम्मद ने 36, बालचंद्र अनिरुद्ध ने 33 और वरुण चक्रवर्ती ने 32 रन बनाए। हरियाणा की ओर जयंत यादव, कप्तान अमित मिश्रा और तेवतिया ने दो-दो जबकि हर्षल पटेल और अरुण चपराणा ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले, हरियाणा ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 310 रन का विशाल स्कोर बनाया।