139 रन पर पूरी टीम आउट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेना की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े एक अच्छी शुरुआत के बाद सेना के बल्लेबाज अपने विकेट फेकतें चले गए । 45 पर पहला विकेट गिरने के बाद सेना की आधी टीम 110 तक पवेलियन लौट चुकी थी। रवि चौहान ने जरूर कुछ प्रयास किया लेकिन किसी और बल्लेबाज ने विकेट पर रुकने की जहमत नहीं उठाई और पूरी टीम केवल 139 रन ही बना सकी, रवि ने सबसे ज्यादा 47 रन का योगदान दिया ।