23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vinod Kambli को ये क्या हो गया… 2 कदम भी नहीं चल पा रहे खुद से, सामने आया 49 सेकंड का ये चौंकाने वाला वीडियो

Vinod Kambli Struggling to Walk Properly: विनोद कांबली पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनके हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में कांबली खुद से दो कदम भी नहीं चल पा रहे हैं। लोगों उन्हें सहारा देकर चला रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Vinod Kambli Struggling to Walk Properly

Vinod Kambli Struggling to Walk Properly: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार विनोद कांबली पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और उनके हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में कांबली खुद से दो कदम भी नहीं चल पा रहे हैं। लोगों उन्हें सहारा देकर चला रहे हैं। इस दौरान कांबली थोड़ा विचलित दिख रहे हैं और उन्हें अपना संतुलन बनाने में काफी मुश्किल हो रही है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि वह नशे में हैं तो कुछ कह रहे हैं कि वह पिछले कुछ समय से शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। इस वजह से वह ठीक से नहीं चल पा रहे हैं।

2013 में पड़ा था दिल का दौरा

दरअसल, 52 वर्षीय विनोद कांबली पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां से जूझ रहे हैं। उन्‍हें 2013 में दिल का दौरा पड़ा था। उस दौरान एक पुलिस ऑफिसर ने उन्हें समय पर लीलावती अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि वह इस दौरान किसी बीमारी से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : गौतम गंभीर के रडार पर आए ये 3 स्‍टार खिलाड़ी, तीसरे वनडे से पत्ता कटना तय!

सचिन तेंदुलकर के जिगरी यार हैं कांबली

बता दें कि कांबली महान क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर के दोस्त रहे हैं। इन दोनों ने स्कूल के दिनों में कई यादगार पारियां खेलीं। इतना ही नहीं दोनों भारत के लिए भी साथ खेले, लेकिन कांबली लंबे समय तक नहीं टिक सके। कांबली ने भारत के लिए 100 से अधिक वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। प्रतिभाशाली बाएं हाथ के बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 262 के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर के साथ लगभग 10,000 रन बनाए।