8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB ने जीत के छक्‍के के साथ की प्लेऑफ एंट्री तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आंखों से छलके आंसू

Virat Kohli Anushka Sharma Emotional: आरसीबी ने आईपीएल में चौथे स्‍थान के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई है। आरसीबी की इस जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। जिसकी वीडियो और तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Virat Kohli Anushka Sharma Emotional

Virat Kohli Anushka Sharma Emotional: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में 8 में से 6 मैच गंवाने के बाद लगातार छह मैच जीतकर शानदार तरीके से प्लेऑफ में जगह बनाई। शनिवार रात आरसीबी ने गत विजेता सीएसके के खिलाफ धैर्य बनाए रखा और विजयी रही। आरसीबी ने आईपीएल में चौथा और अंतिम प्लेऑफ स्थान सुरक्षित करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हरा दिया। आरसीबी की इस जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। जिसकी वीडियो और तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विराट-अनुष्का का इमोशनल मोमेंट वायरल

लंदन से भारत लौटने के बाद अनुष्‍का शर्मा आरसीबी के दूसरे मैच में विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची। मैच की हाइलाइट्स के बीच अनुष्‍का का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत पर दिया रिएक्शन वायरल हो गया है। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में आरसीबी की एंट्री के साथ ही विराट कोहली की आंखें भर आईं तो अनुष्का शर्मा की आंखों से भी खुशी के आंसू छलक उठे।

आरसीबी ने दर्ज की 27 रन से जीत

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 18 रन के अंतर से जीत दर्ज करनी थी। लेकिन आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 हराते हुए प्‍लेऑफ में जगह बनाई है। आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर 218 रन टांगे थे और सीएसके को 191 के स्‍कोर पर ही रोक दिया।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग