
MI vs RCB, IPL 2025: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रहे दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़ स्टेडियम में सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया और अपना नाम एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। दरअसल, 36 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर को इस उपलब्धि के लिए टी-20 क्रिकेट में महज 17 रन की जरूरत थी। इसे हासिल करते ही वह टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन के आंकड़े को छूने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए।
विराट कोहली ने 386वें टी-20 इनिंग में 13 हजार रन के आंकड़े को छुआ। पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल के बाद वह टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। क्रिस गेल ने 381 टी-20 इनिंग में यह कारनामा किया था। विराट कोहली ने इसके लिए इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को 88 पारियों से पीछे छोड़ा और इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया।
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में क्रिस गेल (14562 रन), एलेक्स हेल्स (13610 रन), शोएब मलिक (13557 रन) और कीरोन पोलार्ड (13537 रन) के बाद पांचवें खिलाड़ी है। इतना ही नहीं, वह टी-20 क्रिकेट में 13 हजार रन के आंकड़ों को छूने वाले 5वें क्रिकेटर भी हैं।
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने IPL 2025 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अर्द्धशतक लगाया। उन्होंने इसके लिए 42 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्के संग शानदार 67 रन बनाए।
Published on:
07 Apr 2025 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
