17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे ज्‍यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्‍लेबाज की लिस्‍ट में टॉप पर पहुंचे

Virat Kohli T20s Records: रन मशीन विराट कोहली ने पंजाब किंग्‍स के खिलाफ अर्धशतक जड़ते ही टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह अब सबसे ज्‍यादा बार 50+ स्‍कोर करने वाले संयुक्‍त रूप से दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 17, 2026

Virat Kohli T20s Records

विराट कोहली। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

Virat Kohli T20s Records: विराट कोहली ने रविवार 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 37 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्‍कों की मदद से 58 रनों की धमाकेदार पारी खेली है। इस पारी में अर्धशतक जड़ते ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा बार 50 से ज्‍यादा रन बनाने वाले संयुक्‍त रूप से दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गए। इतना ही नहीं इसी मैच में उन्‍होंने पंजाब किंग्‍स के खिलाफ अपने 1200 रन भी पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह T20 में एक टीम के खिलाफ 1200 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा बार 50+ स्‍कोर

पंजाब किंग्‍स के खिलाफ विराट कोहली के बल्‍ले से आया ये टी20 क्रिकेट में 210वां अर्धशतक है। उन्‍होंने सबसे ज्‍यादा बार 50+ स्‍कोर के मामले में एलेक्‍स हेल्‍स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस मामले में तीसरे पायदार पर ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्‍होंने 200 बार ऐसा किया है। जबकि पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान बाबर आजम 196 बार 50+ स्‍कोर के साथ चौथे नंबर पर हैं तो क्रिस गेल 191 अर्धशतकों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

एक टीम के खिलाफ 1200 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी

विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने 37वें मैच में यह कीर्तिमान रचा है। इस मैच से पहले पंजाब की फ्रेंचाइजी के खिलाफ उनके 1159 रन थे। आरसीबी की पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर उन्‍होंने अपना 41वां रन बनाया (40 रन पर बैटिंग करते हुए छक्का मारा) और 1200 रनों के पार पहुंच गए।

पहले और दूसरे स्‍थान पर भी कोहली का कब्‍जा

बता दें कि टी20 में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी दूसरे और तीसरे पायदान पर कोहली का ही कब्‍जा है। वह अब तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 34 मैचों में कुल 1196 रन और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 37 मैचों में 1187 रन बना चुके हैं। उनके बाद इस मामले में चौथे स्‍थान पर भारत के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा हैं, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 मैचों में 1161 रन बना चुके हैं। जबकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 T20 मैचों में 1134 रन बनाकर पांचवें पायदान पर हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026