1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धोनी से आगे निकले कप्तान कोहली, तोडा पूर्व कप्तान का ये विराट रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने अपने शानदार खेल की बदौलत रविवार को वर्षा प्रभावित पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से शिकस्त दी...

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Sep 18, 2017

virat kohli breaks ms dhonis record

नई दिल्ली। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (83) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (79) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने रविवार को वर्षा प्रभावित पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से शिकस्त दी।

पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देते ही टीम इंडिया ने कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में लगातार 10वीं जीत दर्ज़ की। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी के नाम था जिन्होंने लगातार 9 जीत दर्ज़ की थीं। लेकिन विराट कोहली अब पूर्व कप्तान एमएस धोनी से इस मामले में आगे निकल गए हैं।

इस मैच में हार्दिक पांड्या और धोनी ने भी अपने नाम उपलब्धि दर्ज करवाई है। धोनी ने अपनी इस पारी के माध्यम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक पूरा किया। वहीं हार्दिक पांड्या ने अपने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। पांड्या का इससे पूर्व वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन था। जो उन्होंने 18 जून 2017 को पाकिस्तान के खिलाफ ओवल में बनाए थे।

धोनी का यह वनडे में 66वां अर्धशतक था। उन्होंने टेस्ट में भी 33 और टी-20 क्रिकेट में एक अर्धशतक लगाया है। वहीं इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी बार शून्य पर आउट हुए।

विराट कोहली अभी इसी रिकॉर्ड के साथ नहीं थमने वाले, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिरीज़ जीत के अलावा भी कोहली के निशाने पर कई 'विराट' रिकॉर्ड्स हैं। जिनमें से सबसे खास है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बराबरी करना। दरअसल धोनी ऐसे एकलौते भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया है।

जहां कोई भी भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में शतक नहीं लगा पाया है वहीं धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दो शतक लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर कप्तान 40 वनडे मैचों में 43 की औसत से 1204 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ नाबाद 139 रन रहा।

हालांकि बतौर बल्लेबाज विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 वनडे मैचों में 55.66 की बेहतरीन से 1002 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 शतक भी लगाए हैं। लेकिन बतौर कप्तान वो अभी ऐसा नहीं कर सके हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग