30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI:वेस्टइंडीज दौरे को लेकर आया बड़ा अपडेट, विराट कोहली संग इन खिलाड़ियों को मिलेगा आराम

पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों को इस दौरे में आराम दिया जाएगा और रोहित शर्मा की कप्तानी में युवा टीम वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। यहां टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 6 Jul 2022, 11:44 AM IST

virat_odi.png

विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा।

India vs West Indies Virat Kohli rest: इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी, इस दौरे की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। यहां टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके लिए भारतीय चयनकर्ता जल्द ही खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों को इस दौरे में आराम दिया जाएगा और रोहित शर्मा की कप्तानी में युवा टीम दौरा करेगी। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ तय नहीं हुआ है। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में ही टीम के साथ मौजूद हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत से चर्चा कर सकते हैं और उन्हें आराम दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने विराट कोहली को बुरी तरह किया ट्रोल, मज़ाक उड़ाते हुए फॉर्म पर कसा ये तंज़

रोहित शर्मा चोट और कोरोना के चलते पहले ही कई सीरीज से बाहर रह चुके हैं। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें आराम नहीं देंगे। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान कोरोना संक्रमित होने के चलते मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके थे और इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज के लिए भी उनको आराम दिया गया था। ऐसे में उनको वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम मिलने की संभावना बहुत ही कम नजर आ रही है।

वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 22 जुलाई, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
- दूसरा वनडे: 24 जुलाई, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
- तीसरा वनडे: 27 जुलाई, क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद

टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 29 जुलाई, ब्रायन लारा स्टेडियम, तारौबा, त्रिनिदाद
- दूसरा टी20: 1 अगस्त, वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो
- तीसरा टी20: 2 अगस्त, वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो
- चौथा टी20: 6 अगस्त, सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
- पांचवां टी20: 7 अगस्त, सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा